Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भाई-बहन के नाम चिट्ठी लिखकर बीए तृतीय वर्ष का छात्र लापता
  • नैनीताल

भाई-बहन के नाम चिट्ठी लिखकर बीए तृतीय वर्ष का छात्र लापता

RNS INDIA NEWS 27/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा 23 वर्षीय खुशाल सिंह बिष्ट सोमवार रात कमरे से निकला और लापता हो गया। छात्र हल्द्वानी में अपनी बहन और भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। जाने से पहले उसने एक नोट लिखकर छोड़ा है। इसमें उसने अपनी मर्जी से जाने और उसे ढूंढने की कोशिश न करने की बात लिखी है। मूलरूप से ओखलकांडा निवासी खुशाल सिंह एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। उसकी बहन रेनू सिंह बिष्ट ने बताया कि वह और उनका दूसरा भाई सूरज सिंह बिष्ट सोमवार रात करीब 8:30 बजे नुमाइश घूमने गए थे। खुशाल कमरे पर अकेला था। जब वापस लौटे तो खुशाल कमरे में नहीं था। उसका लिखा एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि ‘उसका यहां मन नहीं लग रहा है। दीदी के बैग से 2500 रुपये लिए हैं और भाई का हेडफोन ले जा रहा हूं। मुझे ढूंढने की कोशिश न की जाए।’ इसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मोबाइल सर्विलांसिंग भी शुरू कर दी गई है। रात में दो बार मोबाइल ऑन होने के बाद बंद आ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉलेज मार्ग पर गुलदार दिखने से दहशत
Next: राशिफल 28 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.