Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन खिसकने की आशंका से बौखला गयी कांग्रेस: भगत
  • देहरादून

जमीन खिसकने की आशंका से बौखला गयी कांग्रेस: भगत

RNS INDIA NEWS 08/12/2020
Banshidhar bhagat

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में अपनी बची खूची साख और जमीन खिसकने से आशंकित होकर बेबुनियाद आरोप प्रत्यारोप में उतर गयी हैं। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रीमत सिंह सवाल पूछते नजर तो आ रहे है। लेकिन इन प्रश्नों के जवाब वह अपनी सरकार में ढूंढ़ते तो बेहतर होता। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस कुछ कहने का अधिकार खो चुकी है। कांग्रेस जिन एन.एच प्रकरण, राशन व छात्रवृति जैसे मसलों को उठा रही है। यह सब उसके कार्यकाल में ही घटित हुआ है। वर्तमान सरकार पूर्ण ईमानदारी व जीरो टॉलरेंस के सिद्धान्त पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कार्यवाही कर कई लोगो को जेल भी भेजा है। कांग्रेस के शराब माफियाओं के साथ संबंध जगजाहिर हैं, जिसकी पूर्व मे परते खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार में सभी मंत्री विकास कार्यो के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे है। वहीं विधायक भी एकजुट होकर क्षेत्र में विकास मार्गो में लगे हुए है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सरकार की जीरो टालरेन्स की नीति कांग्रेस को रास नहीं आ पा रही है। सरकार के बेहतर प्रबंधन की वजह से राज्य में कोरोना नियंत्रण में है तथा रिकवरी दर भी अन्य राज्यों से बेहतर है। जनता ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तमाम तरह के भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के कारण उसे हाशिये पर धकेल दिया है और सत्तारूढ़ कांग्रेस 11 पर सिमट कर रही गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि, बागवानी, स्वरोजगार तथा गाँव-गाँव तक विकास की किरण से युवा तथा हर वर्ग उत्साहित है जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है और उसे अब बची खुची साख मिटने का भय सता रहा है। जनता कांग्रेस के भ्रामक प्रचार के झांसे में नहीं आने वाली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन पड़ा तीन युवाओं को भारी
Next: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने को क्यू.आर.टी. का गठन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.