Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्र नेताओं ने किया धरना समाप्त
  • पौड़ी

छात्र नेताओं ने किया धरना समाप्त

RNS INDIA NEWS 26/12/2022
rns featured image new

पौड़ी। बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ और अन्य छात्रनेताओं का आंदोलन खत्म हो गया है। वह विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर तालेबंदी और धरना दे रहे थे। परिसर निदेशक के साथ वार्ता के बाद छात्र नेताओं ने धरना खत्म किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का हल नहीं होता है तो वह फिर धरना और तालाबंदी करेंगे। सोमवार को परिसर निदेशक और छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल, उपाध्यक्ष आयुष रावत आदि ने कहा कि गढ़वाल विवि प्रशासन बीजीआर परिसर में छात्रहितों की निरंतर उपेक्षा करता आ रहा है। बीकॉम में सात वर्षों से शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। भवन निर्माण तक नहीं हो पाया है। प्रवेश के लिए सीयूईटी की व्यवस्था के चलते अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने वंचित रह गए हैं। परिसर के समस्त संकायों में 90 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली पड़ी हुई हैं। कहा परिसर की रिक्त सीटों पर छात्रों को जल्द ऑनलाइन प्रवेश सुविधा प्रदान की जाए। कहा कि बीएससी, एमएससी, बीकॉम, एमए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की घोषणा आज तक नहीं की गई, जबकि अब विवि में शीतकालीन अवकाश कुछ दिनों में घोषित हो जाएगा। बैठक के दौरान परिसर निदेशक डा.प्रभाकर बडोनी ने छात्रों को समस्याओं का हल करने का उचित आश्वासन दिया। जिस पर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। परिसर निदेशक ने कहा कि बुधवार को श्रीनगर से एक टीम परिसर आएगी जोकि निर्माण कार्य संबंधी शिकायतों को हल करने का काम करेगी। इस मौके पर सचिव मुकुल कुमार, कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक की हत्या का नहीं लगा सुराग
Next: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक पलटा, चालक घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.