Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मेरठ में ऑनर किलिंग; ब्वॉयफ्रेंड से बात करने पर 12वीं की छात्रा की गला दबाकर हत्या
  • राष्ट्रीय

मेरठ में ऑनर किलिंग; ब्वॉयफ्रेंड से बात करने पर 12वीं की छात्रा की गला दबाकर हत्या

RNS INDIA NEWS 06/06/2025
rns featured image new

सिर काटकर लाश नहर में फेंकी, मां-रिश्तेदार गिरफ्तार

मेरठ (आरएनएस)। जिले के परतापुर इलाके में एक किशोरी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. एक दिन पहले गुरुवार की सुबह सिर कटी लाश रजबहे में ग्रामीणों ने देखी तो पुलिस को सूचना दी. सलवार की जेब में मिली एक पर्ची ने मृतका की पहचान करा दी. पता चला कि लाश आस्था उर्फ तनिष्का (17) की है, जो 12वीं की छात्रा थी. पुलिस जल्द ही किशोरी के घरवालों तक पहुंच गई. उनसे पूछताछ में जो जानकारी सामने आई, उसने हैरान कर दिया. पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के कारण घरवालों ने ही किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर सिर काटकर दूसरी जगह फेंक दिया. शव कार से लाकर यहां ठिकाने लगाया गया है. फिलहाल पुलिस ने किशोरी की छात्रा की मां, दो मामा और ममेरे भाई को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
बहादुरपुर से पूठ की ओर जाने वाले रजबहे में ग्रामीणों ने एक शव देखा, जिसका सिर गायब था. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची. पुलिस ने रजबहे और आसपास करीब एक किमी. तक छानबीन की लेकिन सिर नहीं मिला. इसके बाद शव मोर्चरी भेज दिया. यहां उसकी सलवार की जेब से पर्ची मिली. जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. पुलिस ने उस मोबाइल नंबर पर कॉल तो था तो वह नंगली गांव के युवक का निकला.
जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं. उसने बताया कि मृत छात्रा का नाम आस्था उर्फ तनिष्का (17) है. वह दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव की रहने वाली थी और 12 में पढ़ती थी. छात्रा का उसके साथ प्रेम प्रसंग था. यह भी सामने आया कि आस्था के परिवारवाले इस प्रेम संबंध से नाखुश थे. इसके अलावा किशोरी से घरवालों का अक्सर विवाद होता था.
युवक से पूछताछ के बाद पुलिस छात्रा के घर घर पहुंची. यहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि आस्था बुधवार से लापता है. पुलिस ने शक के आधार पर छात्रा की मां राकेश देवी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में मां ने ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे बेटी मोबाइल पर अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी. उसने फोन छीन लिया. मां-बेटी में हाथापाई भी हुई. फिर उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी.
पुलिस की पूछताछ में मां ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने मायके महरौली फोन किया. अपने भाइयों और भतीजों को बुला लिया. वह कार से दादरी गांव पहुंचे. ममेरे भाई, दो मामा ने आस्था का शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई. धारदार हथियार से छात्रा का सिर काटा. उसका धड़ परतापुर के बहादरपुर रजबहे में फेंक दिया.
एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू की निशानदेही पर आस्था के कटे हुए सिर की तलाश गुरुवार देर रात तक जारी रही. एसपी सिटी, एएसपी ब्रह्मपुरी, परतापुर थाना पुलिस की टीमें कई जगहों पर जुटी रहीं. पुलिस की एक टीम मोनू को साथ लेकर जानी गंग नहर में पहुंची.
पुलिस ने एक कार भी बरामद की है. सीसीटीवी कैमरों में कार की आवाजाही देखी जा रही है. पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता रमेश के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली है. ताकि पता चल सके कि उनकी लोकेशन कहां थी और किसने उनसे बात की है. वहीं, छात्रा के मामा के घर महरौली जाकर भी सिर की तलाश की गई.
पुलिस के मुताबिक, तीन बच्चों में छात्रा सबसे बड़ी थी. छात्रा गांव सकौती के सूरजमल स्कूल में पढ़ रही थी. 1 साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर नंगली गांव निवासी युवक से हो गई. वह बीए की पढ़ाई कर रहा है. इसके बाद दोनों का मिलना शुरू हो गया. 28 मई को विकास छात्रा से मिलने उसके घर पहुंच गया. परिवार के लोगों ने दोनों को देख लिया. परिवार के लोगों ने लड़की को धमकाया कि अब इससे नहीं मिलना, मगर छात्रा नहीं मानी. इससे परिजन गुस्से में थे.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोटद्वार नगर आयुक्त व श्रम निरीक्षक का स्पष्टीकरण तलब
Next: यूसीसी के अंतर्गत विवाह का अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करें

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.