Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
  • हरिद्वार

बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

हरिद्वार। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। चंद्राचार्य चौक पर चलाए गए अभियान के तहत सैकड़ों युवाओं ने हस्ताक्षर कर रोजगार देने की मांग की। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने के वादे को पूरा करने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही है। मोदी सरकार के सात वर्ष के कार्यकाल में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। बेरोजगारी के साथ बेहताशा बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। लेकिन पूंजीपतियों के हित पूरे करने में लगी मोदी सरकार इस और ध्यान देने को कतई तैयार नहीं है। यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भी युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड देश के सभी राज्यों में पहले नंबर पर पहुंच गया है। सरकार की गलत नीतियों के चलते उत्तराखण्ड के बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश मे दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। सरकार की उदासीनता के चलते एनएचएम संविदा और उपनल कर्मचारियों का भविष्य खतर में है। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य आपातकाल जैसे हालात हैं। लेकिन नर्सिग स्टाफ की परीक्षा तीन बार रद्द हो चुकी है। यही हाल फारेस्ट गार्ड परीक्षा का है। वसीम सलमानी व अनिल भास्कर ने कहा कि बेरोजगारी की मार झेल रहा युवा वर्ग मोदी सरकार से पूरी तरह निराश हो चुका है तथा बदलाव के लिए कांग्रेस की और देख रहा है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा भाजपा को सबक सिखाएंगे। इस दौरान अमन यादव, हेमंत चंचल, विकास चंद्रा, कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, नावेज अंसारी, आकाश बिरला, लक्की महाजन, अनिल भास्कर, पार्षद राजीव भार्गव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं मंडल के आरओ व एआरओ का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू
Next: दोहरे हत्याकांड से सनसनी: मकान मालकिन और नौकर की हत्या, लहुलुहान मिले शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.