Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बेलनी में युवक की खाई से गिरकर मौत
  • रुद्रप्रयाग

बेलनी में युवक की खाई से गिरकर मौत

RNS INDIA NEWS 20/10/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मुख्यालय स्थित बेलनी में एक युवक की खाई से गिरकर मौत हो गई है। इस घटना से नगर में शोक की लहर दौड पड़ी। सूचना पर कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जहां से शव को निकाला गया। जानकारी के अनुसार बेलनी पुल से लगी पहाड़ी पर बीती शाम ग्राम सतेरा निवासी 45 वर्षीय प्रकाश नेगी पुत्र रणजीत सिंह जनपद रुद्रप्रयाग (हाल निवासी बेलनी रुद्रप्रयाग) अपनी दुकान के पास ही खड़ा था कि इसी बीच वह घर आने की तैयारी कर रहा था कि पैर फिसलने के कारण अलकनंदा से लगी पहाड़ी में गिर गया। रात को घटना की किसी को जानकारी नहीं मिल पाई। परिजनों द्वारा खोजबीन की गई। जब देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने संबंधित युवक की दुकान और आसपास खोजबीन की। इस बीच पहाड़ी की तरफ युवक को गिरा हुआ देखा गया। सूचना पर रविवार सुबह कोतवाली पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह पहाड़ी से युवक के शव को निकाला गया। उक्त व्यक्ति की बेलनी में दुकान थी। पुलिस ने शव का पंचानामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां पीएम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। रेस्क्यू के दौरान एसडीआरएफ टीम के उप निरीक्षक हरीश बंगारी, कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला आदि मौजूद थे। इधर, घटना पर स्थानीय लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात बीमारी से दो महिलाओं की मौत, गांव में दहशत
Next: मिट्टी उठाने का विरोध करने पर ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.