Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बीमार बुजुर्ग को डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया
  • उत्तरकाशी

बीमार बुजुर्ग को डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया

RNS INDIA NEWS 26/04/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी। सड़क मार्ग के अभाव में बड़कोट तहसील के अंतर्गत नकोड़ा व कफोला गांव के ग्रामीण आज भी पैदल चलने को मजबूर हैं। यहां शुक्रवार को नकोड़ा गांव के 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब हो गई, लेकिन सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों ने बीमार बुजुर्ग को डंडों पर कुर्सी बांधकर इस डंडी के सहारे किसी तरह पैदल सड़क मार्ग तक पहुंचाया। शासन प्रशासन भले ही सड़क सुविधाओं को लेकर कितने ही दावे करें लेकिन, यह तस्वीरें आज भी सरकार की पोल खोलने के लिए काफी हैं। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के नकोडा कपोला गांव के 65 वर्षीय सूरत सिंह चौहान की तबीयत खराब होने पर उन्हें परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लकड़ी की डंडी के सहारे करीब छह किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क मार्ग कुथनौर तक पहुंचाया। क्षेत्र निवासी महावीर पंवार, स्थानीय ग्रामीण जसपाल राणा का कहना है कि नाकोड़ा कफोला गांव के लिए सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को पैदल ही गांव तक पहुंचना पड़ता है वहीं स्कूली छात्रों को भी हर रोज इंटर कॉलेज कुथनौर तक 6 किमी पैदल दूरी नाप कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। वहीं इन गांव तक सड़क नहीं होने से कई बीमार लोगों व प्रसव पीड़िताओं को अपनी जान गवानी पड़ती है। ग्रामीणों को इस भय से प्रसव वाली महिलाओं को कई दिनों पहले सुरक्षित स्थानों में बड़कोट या नौगांव में कमरा लेकर रहने को मजबूर होना पड़ता है।
करीब 300 की आबादी वाले इन गांवों में आज भी सड़क नहीं पहुंच पाई है। सुविधा से वंचित हैं ग्रामीणों व स्कूली छात्रों को बरसात में गाड़ गदेरों, जंगली जानवरों के भय के बीच जान जोखिम में डाल कर आवागमन करना पड़ रहा है। नकोड़ा व कफोला गांव के ग्रामीणों द्वारा चुनाव में मतदान करने का भी बहिष्कार किया गया था, लेकिन बावजूद इसके ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है और उत्तराखंड बने 25 साल होने पर भी यह गांव सड़क मार्ग से नहीं जुड़ सके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड से सम्मानित होंगे माधव जोशी
Next: राशिफल 27 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.