Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बीमा कंपनी को क्षतिग्रस्त वाहन की मरम्मत राशि देने के आदेश
  • हरिद्वार

बीमा कंपनी को क्षतिग्रस्त वाहन की मरम्मत राशि देने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता सेवा में कमी और लापरवाही का दोषी पाया है। आयोग ने तीन अधिकारियों को क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन की मरम्मत खर्च राशि एक लाख 35 हजार छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से, क्षतिपूर्ति के रूप में 10 हजार, शिकायत खर्च और अधिवक्ता फीस के रूप में 10 हजार रुपये शिकायतकर्ता को देने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता विजय दत्त शर्मा पुत्र विष्णु दत्त शर्मा निवासी टीएचडीसी न्यू शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार ने स्थानीय वाहन बीमा कम्पनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड इंश्योरेंस कुमार कॉम्प्लेक्स रानीपुर मोड़ रानीपुर, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी राजपुर रोड देहरादून व आईसीआईसीआई लोम्बार्ड हाउस मुंबई के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी।दायर शिकायत में बताया था कि उसने अपनी कार की एक बीमा पॉलिसी स्थानीय कार्यालय पर कराई थी। साथ ही प्रीमियम राशि भी जमा कराई थी। पॉलिसी में वाहन दुर्घटना जोखिम कवर था। उक्त पॉलिसी की अवधि सात जुलाई 2020 तक वैध थी। अगस्त 2019 की रात 10 बजे वह शिवालिक नगर से अपने घर आ रहा था। तभी सडक़ पर अचानक पानी आने से कार गड्ढे में गिर गई थी। कार में पानी भरने से शिकायतकर्ता ने कार का शीशा तोडक़र बाहर निकलकर जान बचाई थी। घटना के एक माह के बाद शिकायतकर्ता ने क्रेन से कार को गड्ढे में से निकलवाया था। साथ ही, स्थानीय बीमा कर्मचारियों को सूचना देते हुए घटना से अवगत कराया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि कई बार आश्वासन देने के बाद भी क्षतिग्रस्त वाहन का सर्वे नहीं कराया गया था। काफी समय के बाद बीमा कंपनी के उच्च अधिकारियों ने सर्वेयर को भेजकर क्षतिग्रस्त वाहन का सर्वे कराया था। इसके बाद बीमा कंपनी के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता का कलेम दावा ही खारिज कर दिया था। थक हारकर शिकायतकर्ता ने आयोग की शरण ली थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास विषय पर एक सप्ताह की ई-कार्यशाला आयोजित
Next: सडक़ पार कर रही महिला को कार ने कुचला, मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.