Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बीडीसी सदस्यों के बैठक में नहीं पहुंचने से बैठक स्थगित
  • ऊधम सिंह नगर

बीडीसी सदस्यों के बैठक में नहीं पहुंचने से बैठक स्थगित

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
default featured image

रुद्रपुर। 24 बीडीसी सदस्य अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए उदासीन दिखे। उन्होंने ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में भी पहुंचना जरूरी नहीं समझा। ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर समेत विभागीय अफसर डेढ़ घंटे तक बीडीसी सदस्यों का इंतजार करते रहे। 11 बजे शुरू होने वाली बैठक 12.30 बजे तक बीडीसी सदस्यों के नहीं पहुंचने पर स्थगित करनी पड़ी। बीडीसी बैठक स्थगित होने से गांव की समस्याओं का समाधान होने पर ब्रेक लग गया है। कोरोना संक्रमण के बाद से बीडीसी की बैठकें नहीं हो पा रही थीं। वर्ष भर में गिनी चुनी बैठकें होती हैं। शुक्रवार को बीडीसी बैठक प्रस्तावित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अफसरों को उपस्थित रहकर गांवों में समस्याओं का समाधान के लिए पत्र भेजा गया था। ताकि बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधानों के उठाये गये प्रश्नों का समाधान हो सके। दोपहर 11 बजे ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, विधायक सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि पलविंदर सिंह औलख, बीडीओ हरीश जोशी सभागार में पहुंच गये। विभागों के अफसरों का आना शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा भी सभागार में पहुंच गए, लेकिन 40 में से केवल 16 बीडीसी सदस्य उपस्थित हुए। डेढ़ घंटे तक इंतजार के बाद दोपहर 12.30 बजे कोरम पूरा नहीं होने पर बीडीसी बैठक स्थगित करनी पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 अप्रैल
Next: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था शिक्षक, अभिभावकों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

रात के अंधेरे में ‘उड़ा’ रहे थे ‘तितली-कबूतर’, पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर को मिलेंगी 100 करोड़ की विकास योजनाएं : मेयर

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

केवी प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षणिक कार्यों पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.