Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बीडीसी बैठक में सड़क, मुआवजा और अधूरे कार्य उठाए
  • उत्तरकाशी

बीडीसी बैठक में सड़क, मुआवजा और अधूरे कार्य उठाए

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में सड़क, बिजली, पानी और विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि अधिकारी बैठक के बाद जनमुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके साथ ही सोमवार को आयोजित बैठक में सबसे अधिक मुद्दे लोक निर्माण विभाग से सदन में रखे गए। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख रणवीर सिंह महंत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से बार-बार उठाई जा रही समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा लंबित होने, गढ़वालगाड़-कोट मोटर मार्ग निर्माण में देरी व बादसी खांड और उलण स्वीकृत मोटर मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। इन मामलों को लेकर सदन में तीखी बहस हुई और अधिकारियों से जवाब मांगा गया। सीडीओ जयभारत सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाया जाए। बैठक में एसडीएम देवानंद शर्मा, बीडीओ कैलाश चंद्र रमोला, तहसीलदार धीरेन्द्र कुमाईं, कनिष्ठ उपप्रमुख भानुप्रिया थपलियाल, जिपंस शिवराज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसबी अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Next: परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदहाल सड़क के गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
  • आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.