Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बीसीसीआई ने वुमेंस प्रीमियर लीग के मुख्य प्रायोजन के लिये बोलियां आमंत्रित कीं
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बीसीसीआई ने वुमेंस प्रीमियर लीग के मुख्य प्रायोजन के लिये बोलियां आमंत्रित कीं

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अगले चार सत्रों के प्रायोजन के लिये बोलियां आमंत्रित की हैं।
बोर्ड ने जारी विज्ञप्ति में कहा,  बीसीसीआई वुमेंस प्रीमियर लीग के 2023-2027 सत्रों के मुख्य प्रायोजन के लिये सम्मानित कंपनियों से बोलियां आमंत्रित करता है।
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा कि इस बोली लगाने की इच्छुक कंपनियों को एक लाख रुपये की राशि अदा करनी होगी, जिसके बाद उन्हें एक नीलामी दस्तावेज (आरएफपी) उपलब्ध करवाया जायेगा। इस दस्तावेज़ में नीलामी के लिये पात्र होने की आवश्यकताएं, बोलियां प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, शीर्षक प्रायोजक के अधिकार,दायित्व आदि जानकारियां उपलब्ध होंगी।
बोली प्रस्तुत करने की इच्छुक किसी भी पार्टी के लिये आरएफपी खरीदना आवश्यक है। इसके बाद जो पार्टियां आरएफपी में निर्धारित मानदंड को पूरा करेंगी, वही बोली लगाने की हकदार होंगी। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया कि केवल आरएफपी खरीदने से कोई पार्टी बोली लगाने का हकदार नहीं हो जायेगी।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने हाल ही में डब्ल्यूपीएल की पांच टीमों के मालिकाना अधिकार बेचे हैं, जिससे उसे करीब 4700 करोड़ का लाभ हुआ है। डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र का आयोजन चार मार्च से किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बलोड़ी में चोरों ने तोड़े चार घरों के ताले
Next: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.