Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे, बीबीसी डाक्यूमेंट्री पर विवाद के बीच पीएम मोदी की चेतावनी
  • राष्ट्रीय

ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे, बीबीसी डाक्यूमेंट्री पर विवाद के बीच पीएम मोदी की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। गुजरात दंगों को लेकर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर देशभर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सचेत रहने के लिए कहा है। दिल्ली छावनी के करियप्पा मैदान में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एकता का मंत्र ही भारत के लिए श्रेष्ठता हासिल करने का एकमात्र तरीका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं के कारण पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। उनकी सरकार ने डिजिटल, स्टार्ट-अप और इनोवेशन क्रांतियों की शुरुआत की है। इससे युवा लाभान्वित हो रहे हैं। यह भारत के युवाओं के लिए नए अवसरों का समय है। हर कोई यह मान रहा है कि भारत का समय आ गया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में लोगों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इससे सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे।
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘एकता’ का मंत्र ही भारत को महान बनाने का एकमात्र तरीका है। उन्होंने कहा, ‘‘आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह आप हैं, भारत के युवा हैं।’’
मोदी ने कहा, ‘‘आजाद भारत में पल-पल देश के लिए जीने का रास्ता ही हमें दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाता है। देश को तोडऩे के कई बहाने ढूंढ़े जाते हैं। भांति-भांति की बातें निकालकर मां भारती की संतानों के बीच में, दूध में दरार करने की कोशिशें हो रही हैं। लाख कोशिशें हो जाएं, मां के दूध में कभी दरार नहीं हो सकती।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एकता का मंत्र बहुत बड़ी औषधि है, बहुत बड़ा सामर्थ्य है। भारत के भविष्य के लिए एकता का मंत्र ये संकल्प भी है, भारत का सामर्थ्य भी है और भारत को भव्यता प्राप्त करने के लिए यही एक मार्ग है। उस मार्ग को हमें जीना है, उस मार्ग पर आने वाली रुकावटों के सामने हमें जूझना है।’’
प्रधानमंत्री का यह बयान गोधरा कांड के बाद 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी को लेकर हो रहे विवाद के बीच आया है। इसे केंद्र सरकार ने देश में प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि, कई शिक्षण संस्थानों में छात्र संगठनों ने डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को लेकर हंगामा किया है, जिस पर विवाद की स्थिति भी पैदा हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रांची में पुलिस और नक्सलियों में जबरदस्त मुठभेड़, 100 राउंड से ज्यादा चली गोलियां
Next: अयोध्या के संत ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने पर की इनाम की घोषणा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.