Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बस्ती : दो समुदायों के युवक-युवती का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

बस्ती : दो समुदायों के युवक-युवती का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

बस्ती (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रूधौली थाना क्षेत्र के पड़रिया जीत सिंह गांव में दो समुदायों के युवक और युवती के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका से इंकार नहीं किया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि कल देर शाम को रूधौली थाना क्षेत्र के पड़रिया जीत सिंह गांव में गन्ने के खेत से अंकित नामक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि इरशाद और इरफान नाम के दो युवक अंकित को अपने साथ ले गये थे। पुलिस ने जब इरशाद और इरफान से पूछताछ की तो पता चला कि उनके भी घर में एक युवती की मौत हो गई है, जिसे दिन में ही दफन कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक अंकित के परिजनों ने इरशाद और इरफान पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भानपुर के उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में देर रात कब्र से युवती का भी शव निकलवाया गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कही है।
पुलिस ने अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती की मौत के इस मामले में ऑनर किलिंग की आशंका से इंकार नहीं किया है। पुलिस वारदात के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आरके भारद्वाज, अपर पुलिस अधीक्षक, दो पुलिस क्षेत्राधिकारी और आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गयी थी। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव मे पुलिस बल तैनात है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाबा रामदेव के भक्तों के लिए श्रद्धा का केन्द्र बनी परचा नाडी
Next: ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण सुपरटेक ही नहीं पूरी बिल्डर लॉबी के लिए सबसे बड़ा झटका

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.