Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण सुपरटेक ही नहीं पूरी बिल्डर लॉबी के लिए सबसे बड़ा झटका
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण सुपरटेक ही नहीं पूरी बिल्डर लॉबी के लिए सबसे बड़ा झटका

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण सुपरटेक के साथ-साथ बिल्डर लॉबी के लिए सबसे बड़ा झटका है। अभी तक किसी भी बिल्डर पर देश में इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। यह ध्वस्तीकरण नजीर बनकर देश के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। अवैध निर्माण की अनेक मामलों की शिकायतें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
एमरॉल्ड कोर्ट का निर्माण सुपरटेक लिमिटेड ने किया था। सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन आर.के अरोड़ा ने कंपनी की शुरुआत 90 के दशक में की थी। बिल्डर ने वर्ष 1995 में अपनी पहली कंपनी बनाई थी।
इसके बाद यह ग्रुप रियल स्टेट में बड़ा नाम बन गया था। आर.के अरोड़ा ने 12 शहरों में अपने प्रोजेक्ट लॉन्च किए। देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग सुपरनोवा भी इसी ग्रुप की है, जिसकी ऊंचाई 310 मीटर और 80 मंजिल प्रस्तावित हैं और अभी तक 66 फ्लोर बन चुके हैं। रियल स्टेट के अलावा वह सुपरटेक एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी बना चुके हैं।

सुपरटेक ऊर्जा एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी भी बनाई है। इसके साथ ही फिल्म, कंसलटेंसी, ब्रोकिंग, हाउसिंग फाइनेंस, प्रीकास्ट, पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन, रिकवरी और लैंड डेवलपमेंट के लिए भी सुपरटेक ग्रुप ने कंपनियां बनाई हैं। लेकिन इन दिनों सुपरटेक ग्रुप की मुश्किल लगातार बढ़ रही हैं। सुपरटेक के खिलाफ दिवालिया की कार्रवाई चल रही है और उसके कुछ प्रोजेक्ट पर आईआरपी नियुक्त हो चुका है। ईडी, विभिन्न राज्यों की पुलिस और ईओडब्लू, सीएफआईओ समेत अन्य जांच एजेंसियां भी बिल्डर की जांच कर रही हैं।
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का सबसे बड़ा बकायेदार भी सुपरटेक ग्रुप घोषित हो चुका है। उसके खिलाफ? प्राधिकरण स्तर पर भी कार्रवाई चल रही है। विभिन्न मुकदमों में ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी नामजद हैं। सुपरटेक के खिलाफ हो रही इस कार्रवाई से बिल्डर लॉबी में बेचैनी है, क्योंकि इस तरह के अवैध निर्माण के मामले अनेक अन्य सोसाइटी में हैं और उनको लेकर भी शिकायतों का दौर अब तेज हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस्ती : दो समुदायों के युवक-युवती का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका
Next: राशिफल 29 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.