Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बेसिक शिक्षक भर्ती पर लगा ब्रेक, काउंसिलिंग भी हुई निरस्त, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बेसिक शिक्षक भर्ती पर लगा ब्रेक, काउंसिलिंग भी हुई निरस्त, जानें क्या है वजह

RNS INDIA NEWS 03/05/2022
rns featured image new

देहरादून। छह महीने से चल रही बेसिक शिक्षक भर्ती पर ब्रेक लग गया है। एनआईओएस डीएलएड को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया रोक दी है। पांच मई को प्रस्तावित काउंसिलिंग को भी रद्द कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने हाईकोर्ट का आदेश व भर्ती प्रक्रिया की अब तक स्थिति की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

विभाग के इस फैसले से बीएड टीईटी बेरोजगार नाराज हैं।  हाईकोर्ट ने गत 28 अप्रैल के अपने अंतरिम आदेश में बेसिक शिक्षक भर्ती में एनआईओएस डीएलएड को शामिल करने को कहा है। इसके बाद से शिक्षा विभाग उलझन में है। दरअसल, बेसिक शिक्षकों के 2287 रिक्त पदों में से अब तक करीब 1800 पर चयन हो चुका है। ऐसे में एनआईओएस डीएलएड को शामिल करने पर पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। दूसरी तरफ, विभाग को डर है कि जिन एनआईओएस डीएलएड ने पूर्व में आवेदन कर दिया था, उन्हें तो शामिल कराया जा सकता है लेकिन जो आवेदन नहीं कर पाए थे, वो भी समानता के अधिकार के तहत दावा कर सकते हैं।

बीएड ब्रिज कोर्स वालों ने भी किया दावा : एनआईओएस से छह माह का ब्रिज कोर्स करने वाले बेरोजगारों ने भी शिक्षा विभाग से उन्हें बेसिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग की है। बीएड ब्रिज कोर्स प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा का कहना है कि एनसीटीई ने डीएलएड के साथ ही बीएड को भी बेसिक शिक्षक की भर्ती के लिए योग्यता माना है।

सामान्य बीएड टीईटी प्रशिक्षित को चयन के बाद छह माह की विशिष्ट बीटीसी करनी होती है जबकि एनआईओएस से हजारों युवा सेवारत रहते हुए ब्रिज कोर्स कर चुके हैं। ऐसे में एनआईओएस के ब्रिज कोर्स को मान्यता देते हुए बेसिक शिक्षक भर्ती में शामिल कराया जाना चाहिए।

बेसिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर शासन से दिशानिर्देश मांगे हैं। 5 मई को प्रस्तावित काउंसिलिंग प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है।
वंदना गर्ब्याल, निदेशक, बेसिक शिक्षा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 18 नए केस
Next: पुरस्कृत सरकारी अस्पतालों में इलाज को तरस रहे मरीज

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.