Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। मानसून की शुरुआत के साथ ही चारधाम यात्रा के दोनों प्रमुख मार्ग गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को दोनों हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा। गंगोत्री हाईवे पर नेताला में हुए भूस्खलन के कारण वहां पर कीचड़ में तब्दील मलबे में वाहन फंसने के कारण करीब एक घंटे आवाजाही बंद रही। वहीं स्यानाचट्टी में भूस्खलन होने से आवाजाही शाम करीब चार बजे से बंद हो गई।
गंगोत्री हाईवे पर सोमवार सुबह डबरानी के पास पहाड़ी से चट्टानी मलबा गिरने से यातायात बाधित हो गया। सीमा सड़क संगठन ने मशीनें लगाकर मलबा हटाया और करीब आधे घंटे बाद मार्ग पर आवाजाही बहाल कर दी। वहीं नेताला भूस्खलन जोन में बरसाती पानी के साथ कीचड़ फैलने से भी वाहनों की आवाजाही करीब एक घंटे तक प्रभावित रही।इधर, यमुनोत्री हाईवे पर तड़के स्याना चट्टी के पास हुए भूस्खलन के कारण सुबह करीब चार बजे से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग नौ बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान की जा रही अनियंत्रित कटिंग पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि असुरक्षित कटिंग के कारण स्याना चट्टी सहित कई संवेदनशील स्थानों पर मामूली बारिश में भी मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। लोगों ने मांग की है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य वैज्ञानिक तरीके से कराया जाए, संवेदनशील स्थलों पर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं। साथ ही मानसून के दौरान दोनों हाईवे पर निर्बाध रूप से आवाजाही के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूषित जलापूर्ति से निजात दिलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार
Next: तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नो नेटवर्क जोन खत्म करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बीडीसी बैठक में सड़क, मुआवजा और अधूरे कार्य उठाए

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.