Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बारिश के चलते दस दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया खड़िया खनन
  • बागेश्वर

बारिश के चलते दस दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया खड़िया खनन

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में बारिश ने खड़िया कारोबारियों को भी प्रभावित किया है। दस दिन बाद भी खानों में काम शुरू नहीं हो पाया है, जबकि अन्य सालों में एक अक्तूबर से काम शुरू हो जाता था और दस दिन में लाखों का कारोबार शुरू हो जाता था। इसका लाभ स्थानीय लोगों को भी मिलता था। इधर, मजदूरों का आना तो शुरू हो गया है, लेकिन खानों में पानी भरा होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। मालूम हो कि खड़िया खनन का कारोबार एक जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहता है। एक अक्तूबर से दोबारा शुरू होता था, इस बार बारिश से इस कारोबार को भी प्रभावित किया है। दस दिन बाद भी खानें संचालित नहीं हो पाई हैं। खानों में पानी होने से संचालन उसे शुरू नहीं कर पा रहे हैं, जबकि सितंबर अंतिम सप्ताह से मजदूरों का आना शुरू हो गया है। खान संचालकों को उन्हें बगैर काम के ही खाने और रहने के लिए भुगतान करना पड़ रहा है। इन खानों में लखीमपुर-खीरी आदि स्थानों से मजदूर आते हैं। हजारों की संख्या में लोग इस कारोबार से जुड़े हैं। अन्य सालों में दस अक्तूबर तक लाखों का कारोबार हो जाता था। इसका लाभ स्थानीय बाजार को भी मिलता था। इतना ही नहीं सरकार को भी रॉयल्टी मिलनी शुरू हो जाती थी। इस बार अभी तक कारेाबार शून्य है। मालूम हो कि जिले में 95 खड़िया की खाने स्वीकृत हैं। इसमें से 45 में वर्षाकाल से पहले काम चल रहा था। अक्तूबर से लेकर मई तक इस कारोबार का पीक सीजन होता है। इस बाार अभी कारोबार शुरू होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम का मिजाज जिस तरह को हो रहा है अभी पांच दिन और इंतजार करना पड़ेगा कारोबारियों को। खानें बंद होने का असर इस बार दीपावली में भी देखने को मिलेगा। इधर जिला खान अधिकारी लेखराज सिंह ने बताया कि बारिश के चलते खनन कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। बारिश थमने के बाद ही काम शुरू होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों को बताया टिकटों का महत्व
Next: ऑयल इंडिया लिमिटेड से लाभांश के रूप में सरकार को मिले 307 करोड़ रुपए

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.