Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ औली, बुकिंग हाउसफुल
  • चमोली

बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ औली, बुकिंग हाउसफुल

RNS INDIA NEWS 29/01/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। औली इन दिनों चारों तरफ बर्फ से ढका हुआ है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज से औली में पर्यटन कारोबार ने भी अब गति पकड़ ली है। पहले तक जिन होटलों में बुकिंग कैंसिल हो रही थी अब दोबारा बुकिंग आनी शुरू हो गई हैं। कुछ दिन पहले तक बर्फविहीन औली देखकर पर्यटक से लेकर स्थानीय कारोबारी निराश थे लेकिन जैसे ही मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी हुई तो औली में रौनक लौट आई। अब यहां आने वाले पर्यटक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं और शानदार यादें लेकर लौट रहे हैं। पुणे से औली पहुंचीं पूनम चौधरी ने कहा कि वह पहली बार यहां दोस्तों के साथ अपना जन्म दिन मनाने के लिए आई हैं। यहां आकर स्कीइंग में भी हाथ आजमाया और खूबसूरती देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं झारखंड से आए गौरव का कहना है कि तीन माह से औली आने की योजना बना रहे थे लेकिन बर्फबारी नहीं होने से कार्यक्रम स्थगित करते आ रहे थे। अब यहां बर्फबारी हुई है तो परिवार के साथ यहां आया हूं। तीन दिन से औली में बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। यहां से जाने का मन ही नहीं कर रहा है। इन दिनों औली में चारों तरफ पर्यटक ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के प्रबंधक प्रदीप शाह का कहना है कि बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले बर्फ नहीं होने से जो बुकिंग रद्द की जा रही थी अब दोबारा बुकिंग आने लग गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदरों की समस्या पर शुरू हुआ अभियान, पार्षदों के संयुक्त प्रयास लाए रंग
Next: वन विभाग की महिलाकर्मी को सम्मोहित कर जेवर और नकदी ठगे

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.