Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • शादी के बाद घर लौट रहे रिश्तेदारों पर टूटा दुखों का पहाड़, पिथौरागढ़ में खाई में गाड़ी गिरने से चार की मौत
  • पिथौरागढ़

शादी के बाद घर लौट रहे रिश्तेदारों पर टूटा दुखों का पहाड़, पिथौरागढ़ में खाई में गाड़ी गिरने से चार की मौत

RNS INDIA NEWS 22/04/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में फिर एक बार दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पिथौरागढ़ में गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क हादसे में चार घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।  पिथौरागढ़-चमाली मार्ग में बारात संपन्न कर वापस गांव लौट रहा छलिया दल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो भाईयों सहित चार छलिया नृतकों की मौत हो गई।  जबकि चार दल के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में मरने वाले डूंगरी रावल गांव के रहने वाले हैं।
जिला मुख्यालय से 30किमी दूर बड़ाबे में बीती रोज बारात संपन्न होने के बाद छलियाओं का आठ सदस्यीय दल सोमवार तड़के वाहन संख्या यूके05 टीए 2683 से चमाली अपने गांव लौट रहे थे। चार बजे के करीब चमाली गांव से कुछ दूर पहले अंडाली बैंड के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची। यहां चार लोग मृत अवस्था और 4घायल अवस्था में मिले।
पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल का कहना है कि घायलों के शरीर में गंभीर चोटे आई हैं। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हादसे के मृतक  
– पवन कुमार (37) पुत्र जगत राम, निवासी डूंगरी रावल।
– अंगद कुमार (30)पुत्र जगत राम, निवासी डूंगरी रावल।
– कैलाश राम (42)पुत्र सोबन राम, निवासी डूंगरी रावल।
– अजय कुमार (31)पुत्र  होशियार राम, निवासी डूंगरी रावल।

हादसे में घायल
– जगदीश प्रसाद (40)पुत्र दीवानी राम, निवासी डूंगरी रावल।
– प्रियांशु पुत्र (18) सुरेंद्र लाल,  निवासी रोड़ी पाली।
– राजेंद्र राम (36)पुत्र नारायण राम, निवासी डूंगरी रावल।
– हिमांशु पुत्र (19) सुरेन्द्र लाल, निवासी डूंगरी रावल।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि की पांचों लोक सभा सीट भाजपा जीतेगी: खंडूड़ी
Next: अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन स्थापित, जल्द मिलेगा लाभ

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.