Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बारात लेकर दूल्हा पहुंचा ससुराल, न दुल्हन मिली ना ही उसका घर
  • राष्ट्रीय

बारात लेकर दूल्हा पहुंचा ससुराल, न दुल्हन मिली ना ही उसका घर

RNS INDIA NEWS 30/01/2025
rns featured image new

ऊना (आरएनएस)। अपने बेटे के विवाह की ख्वाहिश किस मां बाप की नहीं होती। लेकिन क्या हो जब बेटे की बारात लेकर परिजन दुल्हन के घर पहुंचे और वहां न तो उन्हें दुल्हन मिले और न ही उसका घर। यह कोरी कल्पना नहीं बल्कि सच साबित हो गया है। हिमाचल के ऊना जनपद के हरोली क्षेत्र के सिंगा गांव में मंगलवार की सुबह ऐसा ही हुआ। जब दूल्हा अपनी बारात लेकर  दुलहन के गांव में पहुंचा तो पता चला कि वहां तो कोई विवाह समारोह ही नहीं है। जब उन्होंने ग्रामीणों को दुल्हन फोटो दिखाई तो पूरे रहस्य से पर्दा उठ गया। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन फिलहाल पुलिस ने मामले को आपस में निपटा लेने की हिदायत दी है।
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में रिश्ता करवाने वाली महिला की ओर से दूल्हा परिवार को धोखे में रखने की बात सामने आई है। एक ओर जहां थाना सदर पुलिस ने मामला सुलझाने को लेकर दोनों पक्षों से बातचीत करने पर जोर दिया, तो स्थानीय पंचायत ने मामले में आरोपी बिचौलिया महिला को सबक सिखाने का फैसला किया है।
जानकारी के अनुसार दूल्हा बंगाणा के नारी गांव का निवासी है। पंचायत प्रधान राम कुमार ने बताया कि बेशक पुलिस की ओर से मामले को शांत करने का प्रयास किया गया। हम पुलिस की कार्यशैली का समर्थन करते हैं। लेकिन गांव में एक महिला की धोखेबाजी ने पूरा माहौल खराब किया गया है। दूल्हा पक्ष ने शादी का पूरा खर्च रीति-रिवाज से किया। कहा कि दूल्हा पक्ष ने शादी पर 5.86 लाख रुपये का खर्च किया।
राम कुमार ने कहा कि पंचायत ने फैसला किया है कि आरोपी महिला शादी में हुए खर्च की पूरी राशि दूल्हा पक्ष को देगी। इसके साथ पूरा गांव उस आरोपी महिला का बहिष्कार करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश तो यह है कि आरोपी महिला को गांव के बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि महिला पहले भी धोखाधड़ी मामलों में आरोपी रही है।
बता दें, मंगलवार सुबह के समय कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नारी गांव से बरात सिंगा गांव पहुंची। इस दौरान ग्रामीण भी बरात आती देख सोच में पड़ गए। ग्रामीणों ने दूल्हा पक्ष से पूछा कि आपको कहां जाना है। इसपर बरातियों ने भी पूछा कि यहां शादी वाला घर कौन सा है। इसपर ग्रामीणों ने कहा कि यहां तो कोई शादी नहीं है। यह सुनकर दूल्हा पक्ष के लोग विश्वास नहीं कर पाए। उन्होंने दूल्हन की फोटो दिखाई तो ग्रामीणों ने साफ कहा कि यह लड़की उनके गांव की नहीं है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए। वहीं शादी का रिश्ता करवाने वाली बिचौलिया नारी गांव की महिला भी गाड़ी से उतरी और तेवर दिखाते हुए कहा कि शादी इसी गांव में है। मैं लड़की के घर का पता करके आती हूं। यह बहाना बनाकर महिला अपने पति के साथ गाड़ी में सवार होकर फरार हो गई। जब महिला काफी समय तक वापस नहीं आई तो ग्रामीणों के साथ बरातियों को भी शक हुआ।
महिला को फोन लगाया तो उसने बताया कि लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और वह पंजाब के नवांशहर अस्पताल जा रही है। इसपर शक और गहरा गया और कुछ लोगों ने दूसरी गाड़ी में रवारा होकर महिला को पकड़ा और वापस सिंगा गांव लेकर आए। इसके बाद बरातियों और महिला का विवाद गहराता देख मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी भी पहुंचे। इसके बाद बरातियों को पंचायत घर ले जाया गया। शाम पांच बजे  पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाना सदर पुलिस के पास भेजा। लेकिन देर शाम तक दूल्हा पक्ष नहीं पहुंचा। जबकि आरोपी महिला और उसका पति रात को थाना सदर में पेश हुए।  पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से बयान दर्ज किए गए हैं। आगामी जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन तलाक की वैधता का बचाव ठीक नहीं: सुप्रीम कोर्ट
Next: डाक्टर रील देखते रहे और तड़प—तड़प कर मर गई महिला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.