Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बनकोट महोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
  • पिथौरागढ़

बनकोट महोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

RNS INDIA NEWS 02/12/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  चार दिवसीय बनकोट महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में अल्मोड़ा के विहान ग्रुप, गंगोलीहाट के राज डांस ग्रुप व लोक कलाकार नीता कोहली, तारा पथनी व कल्याण बोरा ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। विभिन्न स्कूलों से आए नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरी। रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। कहा कि महोत्सव के आयोजनों से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मनोज सामंत विशिष्ट अतिथि रहे। गंगोलीहाट से आए राज ग्रुप डांस ने विभिन्न गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अल्मोड़ा से आए विहान ग्रुप के कलाकारों ने भी कुमाऊनी गीतों से समा बांधा। जिस पर दर्शकों ने जमकर ठुमके लगाए। स्थानीय कलाकार आई नीता कोहली, तारा पथनी व कल्याण बोरा ने रंगारंग प्रस्तुति से महोत्सव में चार चांद लगा दिए। चेतना पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मनोरंजन किया। समापन अवसर पर समिति अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी ने महोत्सव को संपन्न बनाने के लिए स्थानीय लोगों, समिति के पदाधिकारियों व पुलिस बल का आभार व्यक्त किया। यहां उपाध्यक्ष प्रमोद बनकोटी, सूरज बनकोटी, दिनेश बनकोटी, गौरव बनकोटी, बृजेश डसीला, जेपी आर्या, भूपेश बनकोटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुस्लिम युवक ने शिवलिंग पर लगाया खून, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
Next: क्वारब समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.