Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैंककर्मी युवती ने कराया दोस्त और उसके परिवार पर जानलेवा हमले का केस दर्ज
  • देहरादून

बैंककर्मी युवती ने कराया दोस्त और उसके परिवार पर जानलेवा हमले का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बैंककर्मी युवती ने ज्वेलर, उसकी पत्नी और माता के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोपी बैंक में काम के लिए आने के दौरान युवती का दोस्त बना। मामले में रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आंचल जैन निवासी सहस्रधारा रोड ने रायपुर थाने में केस दर्ज कराया। कहा अनिरुद्ध गुप्ता निवासी गंगा नगर, ऋषिकेश, आराध्या ज्वेलर्स का संचालक है। बैंक में कामकाज के दौरान आंचल की अनिरुद्ध से दोस्ती हुई। आरोप है कि अनिरुद्ध ने उसे धोखे में रखकर झूठे दावे किए। बताया कि उसका पत्नी से तलाक हो रहा है। आंचल से शादी का प्रस्ताव रखा। आंचल आरोपी के खरीदे फ्लैट में किराये पर रहने लगी। बाद में जब आंचल को पता चला कि अनिरुद्ध का तलाक नहीं हो रहा है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि अनिरुद्ध, उसकी पत्नी आकांक्षा और उसकी मां बबीता ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले अनिरुद्ध और आकांक्षा ने उसे धोखे से बुलाया। नशीली दवा मिलाकर उसे बेहोश करने की कोशिश की। आरोप है कि आकांक्षा ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसका एक झुमका अनिरुद्ध की कार में गिर गया। घटना के कुछ दिनों बाद अनिरुद्ध फिर माफी मांगने लगा और आंचल को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि होली के दिन अनिरुद्ध पीड़िता के फ्लैट पर नशे की हालत में पहुंचा। पीड़िता का कहना है कि जब उसने वहां से जाने की बात कही तो अनिरुद्ध ने उसे अपनी पत्नी को तलाक देने और शादी करने का झांसा दिया। जब आंचल ने विरोध किया तो अनिरुद्ध ने उसके पेट में बोतल मार दी और सिर दीवार पर दे मारा। हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि अनिरुद्ध ने उसका फोन भी छीन लिया। ताकि, वह किसी को सूचना न दे सके। किसी तरह वह नीचे पहुंची तो पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद, आंचल पुलिस थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसआई रायपुर भरत सिंह रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अनिरुद्ध, उसकी पत्नी और माता के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 मार्च
Next: आधुनिक तकनीकी और बेहतर प्रबंधन संग करें 2027 कुंभ की तैयारी: डीजीपी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.