Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बैंक कर्जे से छुटकारा पाने के लिए की पत्नी की हत्या
  • हरिद्वार

बैंक कर्जे से छुटकारा पाने के लिए की पत्नी की हत्या

RNS INDIA NEWS 12/02/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  पति ने बैंक के लोन से छुटकारा पाने को ऐसी शातिराना चाल चली कि पुलिस भी दंग रह गई। पति ने नौकर की मदद से अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। हत्या करने के बाद बाद हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया था। लेकिन, पुलिस ने जांच के बाद हत्यारेपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेरठ निवासी एक व्यक्ति ने 44 लाख के बैंक कर्जे से छुटकारा पाने के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने रविवार को रुड़की कोतवाली में मामले का खुलासा किया। हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लापता मनीषा का शव अभी तक बरामद नहीं किया है। मनीषा की टोपी, पिट्ठू बैग, बाइक, हेलमेट और कार बरामद की है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि मनीषा के नाम पर 44 लाख रुपये का बैंक लोन था। मनीषा का पति अतेंद्र पुत्र सत्य प्रकाश निवासी गांव झड़का थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ हरिद्वार  ज्वालापुर में आटा चक्की का काम करता है। अतेंद्र ने चक्की लगाने के लिए लोन पत्नी के नाम पर लिया था।
इस बीच अतेंद्र का बैंक की एक महिला कर्मी के साथ अच्छे संबंध बन गए। मनीषा को जब इसका पता चला तो क्लेश होने लगा। इस बीच अतेंद्र को पता चला कि यदि मनीषा की मौत हो जाती है तो बैंक की ओर से लोन माफ कर दिया जाएगा। जिसके बाद अतेंद्र ने अपनी पत्नी मनीषा की हत्या करने की योजना बनाई।
और पत्नी को नशा देने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी अतेंद्र ने बताया कि उसने मनीषा को घटना के दिन धोखे से नशा कराया और कार से हरिद्वार लेकर आया। इस काम में आरोपी ने अपनी आटा चक्की में  काम करने वाले नौकर अजय प्रकाश पुत्र भानू प्रकाश को पांच लाख रुपये देने की बात करके उसका सहयोग लिया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मनीषा को नशे की हालत में नसीरपुर के पास गंगनहर में फेंक दिया। इसे दुघर्टना दर्शाने के लिए नौकर अजय ने अपनी बाइक को भी नहर में फेंक दिया। ताकि पूछताछ होने पर बताया जा सके कि वह  मनीषा को बाइक से लेकर जा रहा  था।
और बाइक अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी थी। मनीषा के परिजनों ने बीते शनिवार को कोतवाली आकर अतेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। नौकर अजय ने पुलिस की कड़ी पूछताछ में सारा राज उगल दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम प्रहरी नशा, विवादों की सूचना पुलिस तक पहुंचाएं
Next: विधायक ने जनसंवाद कार्यक्रम में सुनी जनता की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.