Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 1200 बैंक अकाउंट्स किराये पर लेकर करोड़ों रुपये का किया फ्रॉड, ठगी का तरीका जानकर हर कोई हैरान
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

1200 बैंक अकाउंट्स किराये पर लेकर करोड़ों रुपये का किया फ्रॉड, ठगी का तरीका जानकर हर कोई हैरान

RNS INDIA NEWS 01/12/2023
rns featured image new

कानपुर (आरएनएस)। साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आरोपी नए-नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में कानपुर में एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है, जो बैंक एकाउंट्स को किराए पर लेकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। इस गैंग ने अब तक करोड़ों रुपये का फ्रॉड किया है। फ्रॉड करने वाले लोगों के सेविंग बैंक अकाउंट को किराए पर लेते थे। फिर वह फ्रॉड की रकम इन एकाउंट्स में ट्रांसफर करते थे। इसके बाद फ्रॉड करने वाले जिनके अकाउंट में पैसे भेजते थे, रकम का कुछ हिस्सा उन्हें भी दे देते थे।
दरअसल, इस मामले में एक शिकायत बेंगलुरु में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने थाना कोहना क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए किराए पर बैंक एकाउंट्स को लेकर फ्रॉड की रकम उसमें ट्रांसफर करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है।
पुलिस को एक सूचना मिली थी कि 17 नवंबर 2023 को हालसी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में एक चालू अकाउंट में एक करोड़ 20 लाख रुपए आए। इन एक करोड़ 20 लाख रुपए में से एक करोड़ 11 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर भी कर दिए गए हैं। सूचना के आधार पर थाना कोहना की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की और शुभम तिवारी और शिवम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि तकरीबन 1200 लोगों के बचत खाते को किराए पर लेकर उनमें फ्रॉड की रकम ट्रांसफर करने का काम इन लोगों ने किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 दिसंबर
Next: यह सरकार की पालिसी नहीं है… खालिस्तानी पन्नू की हत्या की साजिश में भारत का अमेरिका को जवाब

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.