Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बैंक के पास गिरवी रखी जमीन धोखाधड़ी से बेची
  • हरिद्वार

बैंक के पास गिरवी रखी जमीन धोखाधड़ी से बेची

RNS INDIA NEWS 04/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। बैंक के पास अपनी जमीन को गिरवी रख कर वहां से लाखों रुपये का ऋण लेकर जमीन को किसी अन्य को बेच दी गई। बैंक में ट्रैक्टर खरीद आदि के जो प्रपत्र पेश किए गए। जांच में वह भी फर्जी पाए गए। बैंक को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उसके द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ग्रामीण के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। नारसन क्षेत्र के गांव खेड़ा जट्ट निवासी उधम सिंह उर्फ उदयवीर पुत्र कर्म सिंह ने जून 2014 से जुलाई 2017 तक अपनी कृषि भूमि भारतीय स्टेट बैंक की रुडक़ी रामनगर शाखा में गिरवी रखकर वहां से ट्रैक्टर खरीद के लिए 8 लाख रुपए का ऋण लिया। उसके अलावा किसान कृषि कार्ड पर भी उसके द्वारा 3 लाख रुपए का ऋण लिया गया। लेकिन आरोपी ने ऋण वापस नहीं किया जिसके बाद बैंक द्वारा उसको विधिवत नोटिस जारी किए गए। लेकिन उसने किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि आरोपी ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार तथा उसी के आधार पर उसने अपनी जमीन को किसी बलबीरी नामक महिला को बेच दी जिसका बैनामा भी कर दिया गया। आरोपी द्वारा जब बैंक को किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं दिया गया तो बैंक ने जांच पड़ताल शुरू की पता चला कि आरोपी ने वह जमीन पहले ही भेज दी है जिसके बाद उसके पर पत्रों की जांच का कार्य शुरू हुआ पता चला कि जो ट्रैक्टर उसके द्वारा बैंक से ऋण लेकर खरीदा गया था वह वास्तव में फर्जी था जो आरसी तथा अन्य कागजात पेश किए गए वह भी फर्जी पाए गए। इस संबंध में बैंक द्वारा एक और नोटिस आरोपी को जारी किया गया लेकिन आरोपी ने उसका भी कोई जवाब नहीं दिया संबंधित मामले में बैंक द्वारा जांच पड़ताल के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय से यह भी पता लगाया गया कि जमीन किस तारीख में बेची गई है। इस संबंध में एसबीआई रामनगर कृषि विकास शाखा के फील्ड ऑफिसर उदय सिंह की तरफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को प्रार्थना पत्र दिया गया जिस में मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की गई थी। एसएसपी ने मंगलौर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी किसान के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है मामले की जांच नारसन चौकी प्रभारी लोकपाल परमार को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान के गोदाम से लाखों का सामान चोरी
Next: जेई समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.