Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पशु वध कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, मांस बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

पशु वध कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, मांस बरामद

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। कुंडा थाना पुलिस ने बगैर लाइसेंस के पशु वध कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.35 कुंतल मांस और औजार बरामद हुए। टीम ने उनके कब्जे से एक पशु को सकुशल मुक्त कराया। आरोपियों का पशु क्रूरता अधिनियम में चालान किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार शाम ग्राम सरवरखेड़ा में दबिश देकर बिना लाइसेंस के एक पशु का मांस काट रहे ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मुनव्वर हुसैन पुत्र अब्दुल शकूर, मोहल्ला कुरेशियान फतेउल्लागंज, ठाकुरद्वारा निवासी फईम पुत्र शकील और गुलाबबाड़ी, मुरादाबाद निवासी कसीम पुत्र जमील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लवारा मुक्त कराया। आरोपियों के पास से 135 किलो मांस और पशु के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रानिक तराजू, दो छुरी, कुल्हाड़ी, एक दराती आदि कब्जे में लीं। टीम में थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौर, एसआई मनोहर चंद, एएसआई दीपक चौहान, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, त्रिलोक सिंह व योगेश चौधरी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्ञानसू से ओपन टनल के पास बुझाई आग
Next: मुंहबोले मामा ने सात वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.