Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बंगाल में आराजकता चरम पर : भगत
  • देहरादून

बंगाल में आराजकता चरम पर : भगत

RNS INDIA NEWS 10/12/2020
rns featured image new

देहरादून। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर हुए हमले की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भगत ने कहा की लोकतंत्र में विरोध जायज है, लेकिन जिस सुनियोजित साजिश के तहत जिस तरह घटनाओं को अंजाम दिया गया उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पश्चिम बंगाल में पहले भी टीएमसी के इशारे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रवादी लोगों पर हमले किए गए और बड़ी संख्या में उनकी हत्याएं की जा रही हैं। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश की लहर है और ममता बनर्जी के इशारों पर पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा बंगाल में भाजपा के बड़ते जनाधार को देखकर ममता बनर्जी आपा खो गई हैं। इसलिये इस प्रकार की घटनाओ को टीएमसी सरकार अंजाम दे रही है।
दूसरी ओर राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के काफिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष पर, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश आदि राष्ट्रीय नेताओं व बंगाल भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के गुंडो द्वारा जो हमला किया गया उसकी घोर निंदा की है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में आराजकता चरम पर है। वहां की पुलिस का राजनैतिकरण हुआ है। आने वाले चुनाव में बंगाल की जनता ममता बनर्जी को कामों का जवाब देगी। उन्हे सत्ता से उखाड़ फेंकने को बंगाल की जनता तैयार है। मानव अधिकार दिवस पर जिस प्रकार मानवाधिकार का बंगाल मे हनन हुआ है उस पर सभी तथाकथित सेकुलर गिरोह शांत है, कोई अवार्ड वापस करने नही आ रहा।बंसल जी ने कहा कि यह अब विचारधारा की लड़ाई है और भारत तथा बंगाल की जनता इसमे भाजपा व नरेन्द्र मोदी जी के साथ खड़े दिखते है। ममता बनर्जी जी अपनी आगामी चुनाव में हार देख रही है इसीलिए ऐसे काम करवा रही है। सांसद राज्य सभा नरेश बंसल जी ने मांग कि ममता बनर्जी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर दिया जाए व दोषी तुरन्त गिरफ्तार हो। सांसद जी ने कहा की ममता दीदी और उनके गुंडे कुछ भी कर ले पश्चिम बंगाल में अगली सरकार भाजपा की होगी, कार्यकर्ताओं का बलिदान बेकार नही जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम हरीश रावत ने उपवास करने की चेतावनी दी
Next: विभिन्न तहसीलों में रंग लाने लगी डीएम की पहल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.