Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्वास पर जोर, पीएम आवास योजना के तहत आवेदन के निर्देश
  • नैनीताल

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्वास पर जोर, पीएम आवास योजना के तहत आवेदन के निर्देश

RNS INDIA NEWS 24/02/2026
rns featured image new

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने व्यावहारिक समाधान की दिशा में अहम निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मौके पर विशेष शिविर आयोजित कर प्रभावित लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने में मदद करें।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं को संबंधित भूमि पर बने रहने का कानूनी अधिकार नहीं है। हालांकि, अदालत ने यह भी कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि पात्र लोगों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। कोर्ट ने मामले को लंबित रखने के बजाय 31 मार्च से पहले ठोस समाधान प्रस्तुत करने पर जोर दिया।

अदालत ने अपने निर्देशों में कहा कि प्रभावित परिवारों में अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हैं, इसलिए उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ही उपयुक्त विकल्प है। इसके तहत 19 मार्च से बनभूलपुरा क्षेत्र में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। नैनीताल जिला प्रशासन और हल्द्वानी के अधिकारियों को आवेदन पत्र उपलब्ध कराने और प्रक्रिया में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशेषज्ञों के माध्यम से लोगों को योजना के लाभों के बारे में जागरूक करने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की भ्रम या आशंका दूर की जा सके। न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भूमि राज्य की है और उसके उपयोग का अधिकार भी राज्य के पास है, इसलिए यह मामला कानूनी अधिकार से अधिक मानवीय दृष्टिकोण से जुड़ा है।

मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को निर्धारित की गई है। अदालत के निर्देशों के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

उधर, सुनवाई को देखते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवा विधानसभा सत्र में सदस्यों ने ज्वलंत मुद्दों पर की बहस
Next: विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के मामले में रिश्वत मांगने के आरोप में एएसआई को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.