Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बलुवाकोट महाविद्यालय में छात्र संघ ने जलाया प्रशासन का पुतला
  • पिथौरागढ़

बलुवाकोट महाविद्यालय में छात्र संघ ने जलाया प्रशासन का पुतला

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़।  बलुवाकोट महाविद्यालय से लगी रेडक्रॉस की भूमि को बीआरओ को हस्तांतरित न होने पर छात्रसंघ ने प्रशासन का पुतला जलाया। छात्रसंघ ने कहा महाविद्यालय में निर्माण कार्यों के लिए छात्र-छात्राएं लंबे समय से उक्त भूमि को महाविद्यालय को हस्तांतरित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन महाविद्यालय की जगह बीआरओ को भूमि दिया जाना सरासर गलत है। सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष सागर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं, अभाविप कार्यकर्ता महाविद्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में पुतला जलाया। छात्र-छात्राओं ने कहा बलुवाकोट महाविद्यालय में पर्याप्त जगह नहीं है। जगह के अभाव में घोषणा के बावजूद मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। लंबे समय से छात्र-छात्राएं रेडक्रास की 52 नाली भूमि को महाविद्यालय को हस्तांतरित करने की मांग उठा रहे हैं ताकि महाविद्यालय में विकास कार्य हो सकें। लेकिन उनकी मांग की लगातार अनदेखी हुई है और अब भूमि बीआरओ को सौपे जाने की तैयारी चल रही है। छात्रसंघ इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। बाद में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के माध्यम से प्रमुख सचिव व उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा अगर रेडक्रास की भूमि महाविद्यालय को हस्तांतरित नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालो में सागर सिंह बिष्ट, अभाविप नगर मंत्री हरीश बिष्ट, शंशाक ऐरी, प्रकाश बिष्ट, बबलू नेगी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में हुई एनजीओ संचालकों की बैठक
Next: परीक्षाफल की खामियां दूर नहीं होने पर छात्रों में रोष

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.