Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बलिया जेल में जलभराव के कारण 939 कैदियों को किया गया शिफ्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

बलिया जेल में जलभराव के कारण 939 कैदियों को किया गया शिफ्ट

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

बलिया (आरएनएस)। लगातार बारिश के कारण जलजमाव के बाद बलिया जेल में बंद कम से कम 939 कैदियों को आसपास के जिलों की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। संभागायुक्त आजमगढ़ विजय विश्वास पंत ने बलिया और आजमगढ़ के जलमग्न क्षेत्रों से पानी की निकासी के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार शाम अधिकारियों की बैठक बुलाई।
उन्होंने कहा, मुख्य रूप से दोनों जिलों के मुख्य शहर क्षेत्र लगातार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हैं। आजमगढ़ के अधिकांश शहर के इलाके जलमग्न हैं, जबकि बलिया जेल के अंदर बड़े पैमाने पर जलभराव के कारण कैदियों को आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जिलों की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया और कुछ अन्य जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे जलभराव हो गया। पानी निकालने के लिए हैवी ड्यूटी पंप लगाए गए। बलिया जिला जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने कहा कि बैरक के अंदर भारी जलभराव हो गया है और अधिकारियों ने कैदियों को स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए।
उन्होंने कहा कि 61 महिलाओं सहित 939 कैदियों को स्थानांतरित करने का आदेश मिलने पर 600 को आजमगढ़ जेल भेजा गया, जबकि 339 को अंबेडकर नगर जेल में स्थानांतरित किया गया। अधिकारियों ने बसों की व्यवस्था करते हुए शनिवार देर रात तक बंदियों की शिफ्टिंग के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। आजमगढ़ में, छह मैरिज हॉल उन लोगों के लिए आश्रय गृह में बदल दिए गए जिनके घर पानी से भर गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोरखपुर में शराब विक्रेता को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार
Next: बोम्मई ने कर्नाटक के नए जिले विजयनगर का किया उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.