Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी से दुराचार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

किशोरी से दुराचार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका सहयोगी साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने चालान के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री गांव में ही अपनी सहेली के घर से स्कूल की पुस्तक लेकर वापस अपने घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों द्वारा सुनसान क्षेत्र देख उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया तथा उसके साथ एक युवक ने जबरन दुराचार किया जबकि उसके दूसरे साथी ने उसका सहयोग किया था। काफी तलाश के बाद किशोरी गांव में ही स्थित एक मकान के ऊपरी भाग से बरामद हुई थी। जहां आरोपी भी मौजूद था, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल रहा था। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला उप निरीक्षक मनसा ध्यानी को मामले की जांच सौंपी गई थी। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया गया था ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस को सूचना मिली कि घटना का मुख्य आरोपी क्षेत्र में देखा गया है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मुख्य आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: बाइक से पटाखे छोड़ने पर रोका तो घर में घुसकर पीटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.