Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बाल संरक्षण आयोग ने लिया गंभीर प्रकरणों पर त्वरित संज्ञान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बाल संरक्षण आयोग ने लिया गंभीर प्रकरणों पर त्वरित संज्ञान

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

पीड़ित बालिका से की व्यक्तिगत मुलाकात, पुनर्वास की स्थिति संतोषजनक

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नैनीताल जनपद में अप्रैल माह के दौरान 12 वर्षीय बालिका के साथ हुए गंभीर यौन उत्पीड़न के मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्यवाही की है। आयोग की माननीय अध्यक्ष महोदया ने स्वयं बालिका एवं उसकी बहन से उनके पुनर्वासित आवास (हॉस्टल) में मुलाकात कर स्वास्थ्य, शिक्षा, मानसिक स्थिति एवं सामाजिक पुनर्वास की स्थिति का जायज़ा लिया।
आयोग के अनुसार बालिका की मानसिक स्थिति में सुधार देखा गया है और वह पुनः शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रही है। अब तक की गई पुनर्वास व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया है। आयोग ने यह स्पष्ट किया कि वह इस मामले में सतत निगरानी रखेगा एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करता रहेगा।
इस बीच, देहरादून स्थित “पेंसिल बॉक्स प्रिपरेटरी स्कूल” में दो दिन पूर्व घटित एक अन्य गंभीर घटना का भी आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग इस प्रकरण में भी सभी कानूनी एवं व्यावहारिक पहलुओं की गहन समीक्षा कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
इन मामलों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव के माध्यम से समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपदों में संचालित छात्रावासों, कोचिंग संस्थानों, आवासीय विद्यालयों, बाल गृहों तथा अन्य ऐसे स्थलों की विस्तृत जानकारी आयोग को उपलब्ध कराएँ, जहाँ बच्चे निवास करते हैं, अध्ययन करते हैं या खेलकूद में सम्मिलित होते हैं।
आयोग का यह प्रयास राज्य में बच्चों के संरक्षण हेतु मौजूदा संरचनात्मक व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को समझने और उसमें आवश्यक नीतिगत व प्रशासनिक सुधार लागू करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दोहराया कि वह बच्चों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा एवं समग्र विकास के लिए निरंतर समर्पित एवं सजग है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खराब बोर्ड रिजल्ट सीआर में दर्ज करने का जताया विरोध
Next: शादी का झांसा देकर ट्रेडिंग कराई, साइबर ठग ने 40.46 लाख की चपत लगाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.