Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शादी का झांसा देकर ट्रेडिंग कराई, साइबर ठग ने 40.46 लाख की चपत लगाई
  • ऊधम सिंह नगर

शादी का झांसा देकर ट्रेडिंग कराई, साइबर ठग ने 40.46 लाख की चपत लगाई

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  जसपुर के एक व्यापारी को एक युवती ने शादी करने का झांसा देकर ट्रेडिंग कराई। आरोप है कि इसके बाद उसने निवेश करने के नाम पर 40.46 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को पंतनगर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जसपुर निवासी एक किराना व्यापारी ने साइबर पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका मैरिज प्रोफाइल एक वेबसाइट में पंजीकृत है। बीते 11 मार्च को वेबसाइट में प्रीति अग्रवाल का बायोडाटा और फोटो आई। इसके बाद दोनों ने चैटिंग शुरू कर दी। इसके बाद प्रीति ने ट्रेडिंग कर लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया और उसे ट्रेडिंग के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं ट्रेडिंग करने पर ही शादी करने का दवाब डालने लगी। इसके बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा। इस लिंक में खुली वेबसाइट में उन्होंने आईडी बनाई और ट्रेडिंग करना शुरू किया। 11 मार्च से 28 मई तक उन्होंने कई बार ट्रांजेक्शन कर 40.46 लाख रुपये का निवेश किया। इसके बाद जब उन्होंने रकम की निकासी करनी चाही तो और रकम टैक्स के रूप में मांगी गई। वहीं प्रीति ने भी उनसे संपर्क तोड़ दिया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पंतनगर स्थित थाना साइबर क्राइम प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाल संरक्षण आयोग ने लिया गंभीर प्रकरणों पर त्वरित संज्ञान
Next: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए बाबा केदार के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.