Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बकरी चराने जंगल गए व्यक्ति पर गुलदार का हमला
  • पौड़ी

बकरी चराने जंगल गए व्यक्ति पर गुलदार का हमला

RNS INDIA NEWS 12/05/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। नागदेव पौड़ी रेंज के निसणी गांव में रविवार को बकरी चराने जंगल गए एक व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले से व्यक्ति के हाथ और बांह में चोटें आई हैं। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। स्थानीय ग्रामीण विकास चौहान, भरत सिंह, बलवंत सिंह रावत ने बताया कि 44 वर्षीय ग्रामीण सुरेंद्र सिंह रावत और 16 वर्षीय सागर रविवार को बकरी चराने के लिए गांव के समीप जंगल में गए हुए थे। तभी अचानक घात लगाए गुलदार ने सुरेंद्र सिंह रावत पर हमला कर घायल कर दिया। बताया कि सुरेंद्र सिंह ने किसी तरह अपना बचाव किया। हमले में घायल सुरेंद्र सिंह रावत के हाथ व बांह में चोटें आई हैं। घायल को 108 की सहायता से ग्रामीणों द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। नागदेव पौड़ी रेंज के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि घायल को नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में टीम को भेजकर गश्त बढ़ा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ यात्रा पर पूरी तैयारी के साथ आएं तीर्थयात्री
Next: नाबालिग के अपहरण पर भगवानपुर थाने में हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.