Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बैसाखी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजी हरकी पैड़ी
  • हरिद्वार

बैसाखी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजी हरकी पैड़ी

RNS INDIA NEWS 14/04/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। बैसाखी पर्व पर मंगलवार सुबह हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। पूरे क्षेत्र में गंगा मैया की जय के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। घाटों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। पर्व के चलते हरिद्वार शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में रौनक बढ़ गई और पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
काफी संख्या में पहुंची देव डोलियां: बैसाखी स्नान पर्व के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से देवताओं की डोलियां लेकर श्रद्धालु हरकी पैड़ी गंगा घाट पहुंचे। यहां विधि-विधान से देव डोलियों को गंगा में स्नान कराकर पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु डोली लेकर अपने क्षेत्र को रवाना हुए।
पार्किंग वाहनों से भरी: मंगलवार को बैसाखी पर्व पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और यूपी के अलग-अलग शहरों से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने धर्मनगरी पहुंचे। इसके चलते वाहनों का दबाव भी अधिक देखने को मिला। हरकी पैड़ी के निकट पंडित दीनदयाल पार्किंग, रोड़ी बेलवाला पार्किंग, गड्ढा पार्किंग वाहनों से अटी नजर आई। रोड़ी बेलवाला के निकट बनी पार्किंग मंगलवार को भी चारपहिया वाहनों से खचाखच दिखी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकसित भारत के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी: पीएम मोदी
Next: चिर परिचित अंदाज में फिर प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.