Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बैकुंठ मेले के आयोजन को लेकर डीएम से अनुमति व सहयोग की मांग
  • पौड़ी

बैकुंठ मेले के आयोजन को लेकर डीएम से अनुमति व सहयोग की मांग

RNS INDIA NEWS 04/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला व विकास प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर श्रीनगर का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम पौड़ी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेले का आयोजन कराए जाने की अनुमति व सहयोग देने की मांग की।   नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि बैकुंठ मेला श्रीनगर की पहचान रहा है। यह मेला धार्मिक ही नहीं गढ़वाल की आर्थिकी की रीढ़ भी माना जाता रहा है। वहीं मेला मनोरंजन, खेलकूद व युवाओं को बड़ा मंच देने में भी सफल रहा है। विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण यह मेला भव्य रुप से आयोजित नहीं हो पाया था। इस वर्ष मेला भव्य रुप में हो ताकि लोग कोरोना की दहशत को भूल कुछ पल के लिये मुस्करा सकें। कहा मेले के आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जिसके क्रम में लगातार शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व जिलाधिकारी पौड़ी, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित सभी उच्च अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता एवं पत्राचार के बाद भी सकारात्मक सहयोग ना मिलने के बाद गुरूवार को बैकुंठ चतुर्दशी मेला आयोजन के संदर्भ में नगर पालिका सभागार में सभासदों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ आवश्यक बैठक कर मेले के आयोजन के संदर्भ में चर्चा की।
सभी प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा मेले के अस्तित्व को बनाए रखने को लेकर मेले के भव्य आयोजन पर सहमति जताई गई। समय के आभाव को देखते हुए एवं बैकुंठ चतुर्दशी मेला व विकास प्रदर्शनी विलुप्ती की कगार पर ना पहुंचे इसके लिए इस पावन अवसर पर एक दिवसीय भजन संध्या के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। उसके बाद के कार्यक्रम को वृहद रूप में आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया। जो कि जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद मेले को भव्य रूप में आयोजित करेगी। बैठक के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी पौडी से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से ठोस आश्वासन तो मिला है, लेकिन मेला हो इसके लिए पूर्ण आश्वासन नहीं मिल पाया है। कहा समिति का प्रयास है कि मेले का भव्य रूप से आयोजन हो।
श्रीनगर गढ़वाल। पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला व विकास प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर श्रीनगर का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम पौड़ी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेले का आयोजन कराए जाने की अनुमति व सहयोग देने की मांग की।नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि बैकुंठ मेला श्रीनगर की पहचान रहा है। यह मेला धार्मिक ही नहीं गढ़वाल की आर्थिकी की रीढ़ भी माना जाता रहा है। वहीं मेला मनोरंजन, खेलकूद व युवाओं को बड़ा मंच देने में भी सफल रहा है। विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण यह मेला भव्य रुप से आयोजित नहीं हो पाया था। इस वर्ष मेला भव्य रुप में हो ताकि लोग कोरोना की दहशत को भूल कुछ पल के लिये मुस्करा सकें। कहा मेले के आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जिसके क्रम में लगातार शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व जिलाधिकारी पौड़ी, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित सभी उच्च अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता एवं पत्राचार के बाद भी सकारात्मक सहयोग ना मिलने के बाद गुरूवार को बैकुंठ चतुर्दशी मेला आयोजन के संदर्भ में नगर पालिका सभागार में सभासदों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ आवश्यक बैठक कर मेले के आयोजन के संदर्भ में चर्चा की।
सभी प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा मेले के अस्तित्व को बनाए रखने को लेकर मेले के भव्य आयोजन पर सहमति जताई गई। समय के आभाव को देखते हुए एवं बैकुंठ चतुर्दशी मेला व विकास प्रदर्शनी विलुप्ती की कगार पर ना पहुंचे इसके लिए इस पावन अवसर पर एक दिवसीय भजन संध्या के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। उसके बाद के कार्यक्रम को वृहद रूप में आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया। जो कि जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद मेले को भव्य रूप में आयोजित करेगी। बैठक के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी पौडी से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से ठोस आश्वासन तो मिला है, लेकिन मेला हो इसके लिए पूर्ण आश्वासन नहीं मिल पाया है। कहा समिति का प्रयास है कि मेले का भव्य रूप से आयोजन हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के सामान समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: सीएम धामी ने किया “लखपति दीदी मेला“ कार्यक्रम में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.