Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हरियाणा
  • बहुमत को लेकर भाजपा आश्वस्त
  • हरियाणा

बहुमत को लेकर भाजपा आश्वस्त

RNS INDIA NEWS 23/02/2021
rns featured image new

जेजेपी को कटघरे में खड़ा करने की है हुड्डा की रणनीति

अविश्वास प्रस्ताव के जरिए जेजेपी-भाजपा पर दबाव डालना चाहती है कांग्रेस

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आरएनएस)। हरियाणा में बहुमत के सवाल पर भाजपा आश्वस्त है। पार्टी का मानना है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंद्र हुड्डा की अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की घोषणा का असली मकसद भाजपा की सहयोगी जेजेपी पर दबाव डालना है। इसके जरिए हुड्डा अंतर्विरोध झेल रही जेजेपी को कटघरे में खड़ा करना चाहते हैं।
90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के पास 40 विधायक है। अविश्वास प्रस्ताव को गिराने के लिए भाजपा को महज छह विधायकों के समर्थन की जरूरत है। किसान आंदोलन पर जारी विवाद के बावजूद भाजपा को आठ में से पांच निर्दलीय का समर्थन हासिल है। इसके अलावा जेजेपी के दस में से कम से कम चार विधायक खुल कर पार्टी नेतृत्व के साथ हैं। ऐसे में भाजपा को कम से कम 49 विधायकों का समर्थन हासिल है जो बहुमत से तीन ज्यादा है।

हुड्डा के निशाने पर जेजेपी
दरअसल सरकार गठन के बाद से ही जेजेपी के ज्यादातर विधायक रामकुमार गौतम के नेतृत्व में दुष्यंत चौटाला के खिलाफ हैं। किसान आंदोलन के दौरान ये विधायक खुल कर सरकार के खिलाफ टीका टिप्पणी कर रहे हैं। हुड्डïा की रणनीति भविष्य की राजनीति के लिए किसान आंदोलन के संदर्भ में दुष्यंत को कटघरे में खड़ा करना है। चूंकि जेजेपी का आधार भी मुख्यत: जाट बिरादरी है। इसलिए हुड्डïा अपनी बिरादरी को जेजेपी के संदर्भ में स्पष्टï संदेश देना चाहते हैं। इनेलो विधायक अभय चौटाला ने इस्तीफा दे कर पहले ही दुष्यंत पर दबाव बढ़ा दिया है।

इसलिए अधिक चिंतित नहीं है भाजपा
दरअसल भाजपा हरियाणा में गैरजाट राजनीति कर रही है। पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि बीते दो विधानसभा चुनाव में गैरजाट वोटों से ही पार्टी की सरकार बनी। किसान आंदोलन में मुख्यत: जाट बिरादरी शामिल है। इस बिरादरी ने बीते चुनाव में कांग्रेस और जेजेपी को अपना समर्थन दिया था। पार्टी के रणनीतिकार मानते हैं कि राज्य में किसान आंदोलन का गैरजाट बिरादरी में विशेष प्रभाव नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पालिका के विरोध में आए ग्रामीण
Next: सीसीआई ने पैनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड द्वारा टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड के अधिग्रहण को दी मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा

इतंजार खत्म : तीन चरणों में होगा जम्मू कश्मीर का चुनाव, हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग, जानें मतगणना की तारीख

RNS INDIA NEWS 16/08/2024 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरियाणा

पूर्व डीजीपी अशोक कुमार राई खेल विवि सोनीपति के कुलपति नियुक्त 

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा

फौजी ने की पत्नी की हत्या, एक दिन पहले कश्मीर से पहुंचा था घर

RNS INDIA NEWS 20/01/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.