Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने ली बैठक
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने ली बैठक

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। विभिन्न ब्लॉकों व तहसीलों में लगे बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। बैठक में चिकित्सा, शिक्षा, जिला पंचायत, कृषि, श्रम आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन समस्याओं का निस्तारण जिले के स्तर से हो जाता है या कार्यवाही गतिमान है उसकी सूचना शिकायतकर्ता को अवश्य दें जिसकी प्रतिलिपि जिला कार्यालय में भी उपलब्ध करायी जाय। इसके साथ ही शिकायतों से सम्बन्धित शासन को भेजे जाने वाले प्रस्तावों की सूचना भी शिकायतकर्ता जरूर उपलब्ध करा दी जाय जिससे वह संतुष्ट हो कि उसकी शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।
बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी को प्रत्येक ब्लॉक में श्रम पंजीकरण एवं नवीनीकरण हेतु कैम्प लगाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम किसान से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है साथ ही भूमि कटाव के घेरबाड़ से सम्बन्धित शिकायतों को मनरेगा व कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित किया गया है। शिक्षा विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के लिए उन्होंने शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि पुराने लम्बित शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के लिए एक नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। यह नोडल अधिकारी सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा शिकायतों के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही के बारे में एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यालय को अवगत करायेंगे। उन्होंने मेडिकल कालेज की विभिन्न शिकायतों के सम्बन्ध में मेडिकल कालेज के साथ बैठक कर उनका निस्तारण कर लें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला स्तर पर निस्तारित होने वाली शिकायतों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार 2500 का ईनामी अभियुक्त गाजियाबाद से गिरफ्तार
Next: रुद्रप्रयाग के 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.