Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बागपाली क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया जांच शिविर
  • अल्मोड़ा

बागपाली क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया जांच शिविर

RNS INDIA NEWS 14/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के धौलादेवी ब्लॉक के बागपाली क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली के प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत ने बताया कि अब तक एक दर्जन से अधिक लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। बीते सप्ताह एक 11 वर्षीय बालक की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में एक दिवसीय विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश पुरोहित और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर कमलेश जोशी ने ग्रामीणों को पीलिया से बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से शुद्ध पेयजल का उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। विभाग की ओर से क्षेत्र से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य शिविर में कुल 50 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 16 लोगों के रक्त के नमूने विशेष जांच के लिए लिए गए। गंभीर स्थिति में पाई गई एक बालिका को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया। इस शिविर में डॉक्टर आरती, अभिषेक सिंह, नरेंद्र, एएनएम ललिता बिष्ट, आशा कार्यकर्ता निर्मला देवी, सीएचओ सुंदर सिंह, प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र आर्य सहित कई स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 जून
Next: विश्व रक्तदाता दिवस पर मेडिकल कॉलेज ने चलाया जनजागरूकता अभियान

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.41.12_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.44.48_11zon
  • अल्मोड़ा

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.