Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • Bageshwar । बागेश्वर में चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहे शिक्षक की रास्ते में बिगड़ी तबीयत, हुई मौत
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar । बागेश्वर में चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहे शिक्षक की रास्ते में बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

30/03/2022
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर में चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहे शिक्षक की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख सहकर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाए, लेकिन तब तक शिक्षक की मौत हो चुकी थी।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। शिक्षक की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय शिक्षक उमेश चंद्र जोशी पुत्र हरीश जोशी शनिवार को बागेश्वर डिग्री कॉलेज में चुनाव प्रशिक्षण लेने आए थे। उनकी चुनाव में ड्यूटी लगने वाली थी। प्रशिक्षण खत्म होने के बाद वह शाम को अपने घर दणों जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ में आए अन्य लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अफसोस कि उमेश चंद्र बच नहीं सके।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उमेश चंद्र जोशी के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। वो इन दिनों हरसिग्याबगड़ स्कूल में तैनात थे। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मौत की वजह ब्रेन हैमरेज होना मानी जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Bageshwar । नवजात को सड़क किनारे फेंक चल पड़ी थी माँ, आगे की घटना जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
Next: अरविन्द केजरीवाल की लोकप्रियता से बौखलायी भाजपा : संजय सैनी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.