Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ से औली, निजमुला से नीती तक बिछी बर्फ की चादर
  • चमोली

बदरीनाथ से औली, निजमुला से नीती तक बिछी बर्फ की चादर

RNS INDIA NEWS 24/01/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। गोपेश्वर। चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम, औली, मलारी और निजमुला घाटी सहित अन्य इलाकों में बर्फबारी के चलते बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे, औली मार्ग और नीती हाईवे अवरुद्ध हो गए हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से बर्फ हटाने का कार्य जारी है। शुक्रवार की बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है। शनिवार को धूप निकलने से कुछ राहत मिली लेकिन शाम के समय तेज ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई। औली में करीब डेढ़ फीट बर्फ गिरने से मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है। एहतियातन पर्यटकों के वाहन सुनील में रोके जा रहे हैं। केवल स्थानीय वाहन ही संचालित हो रहे हैं जिनसे पर्यटकों को औली पहुंचाया जा रहा है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि बीआरओ की ओर से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्थानीय वाहनों से आवागमन कराया जा रहा है। इसके अलावा नीती-मलारी हाईवे, गोपेश्वर-मंडल-चोपता मार्ग तथा पोखरी के मोहनखाल क्षेत्र में भी बर्फबारी से यातायात प्रभावित है। वहीं निजमुला घाटी के दूरस्थ गांव पाणा और ईराणी में भी जमकर बर्फबारी हुई है। प्रशासन और बीआरओ मार्ग खोलने में जुटे हैं।

पैदल मार्ग भी बर्फ से ढका: बर्फबारी से औली जाने वाले पैदल मार्ग, सुनील वार्ड और डाडो के पैदल मार्ग पर बर्फ जमने से फिसलन बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों और औली पैदल जाने वाले पर्यटकों को भी दिक्कत हो रही है। शनिवार सुबह मौसम खुलने पर सफाई सुपरवाइजर अनिल के नेतृत्व में टीम ने पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। नगर पालिका के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि बर्फबारी से नगर के कई वार्डों में फिसलन बनी हुई थी सफाई कर्मियों ने रास्तों से बर्फ हटा दी है।

औली में शुरू हुए स्कीइंग कोर्स: औली में बर्फ पड़ने के साथ ही स्थानीय लोगों ने स्कीइंग कोर्स शुरू कर दिए हैं। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम ने बर्फ न गिरने पर कोर्स स्थगित कर दिए थे लेकिन अब कोर्स शुरू कराने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति ली जा रही है। जीएमवीएन के स्की कोच किशोर डिमरी ने बताया कि औली की ढलानों पर डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है जल्द यहां स्कीइंग कोर्स शुरू कर दिया जाएगा। वहीं स्थानीय स्कीइंग कोच रविंद्र कंडारी ने बताया कि उन्होंने बर्फबारी के बाद औली में तीन दिवसीय स्कीइंग कोर्स शुरू कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
Next: राज्य निर्माण के बाद जारी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों के जांच की मांग

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.