Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मतदान टाई होने पर पर्ची निकालने की प्रक्रिया हो पारदर्शी: डीएम
  • पौड़ी

मतदान टाई होने पर पर्ची निकालने की प्रक्रिया हो पारदर्शी: डीएम

RNS INDIA NEWS 30/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पंचायत चुनावों को लेकर गुरुवार को होने वाली मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को समीक्षा की। जिसमें मतगणना स्थलों की सभी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अफसरों को दिशा-निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी रिटर्निंग अफसरों को निर्देश दिए कि मतगणना हॉल की बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की संख्या पर्याप्त रखी जाए, ताकि पूरा कक्ष कवर हो सके। डीएम ने हर मतगणना केंद्र पर कंप्यूटर, प्रिंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा। बताया कि किसी को भी मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मतगणना हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी, ऐसे उपकरणों को अलग कक्ष में जमा कराएं जाएं। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में वीडियोग्राफी जरूर करवाई जाए। मतगणना केंद्र पर निर्बाध बिजली सप्लाई से लेकर वैकल्पिक जनरेटर की व्यवस्था, पेयजल आदि को भी सुनिश्चित किया जाए। अफसरों को चेकलिस्ट के आधार पर व्यवस्थाओं की अंतिम पुष्टि करने को भी कहा गया। डीएम ने कहा कि सभी ब्लाक मुख्यालयों में मीडिया कॉर्नर बनाएं जाए। हर राउंड के बाद मतगणना कार्य को क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। मतगणना केंद्रों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार व जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान टाई की स्थिति में विवाद की संभावना को समाप्त करने के लिए पर्ची निकालने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शी रखी जाए और सभी प्रत्याशियों को यह प्रक्रिया स्पष्ट रूप से समझा ली जाए। कहा कि मतगणना के दौरान जल्दबाजी या घबराहट से बचा जाए। मतगणना में केवल आरओ व एआरओ की टेबल पर ही मतों की अस्वीकृति की प्रक्रिया हो। बैठक में प्रशिक्षण के नोडल अफसर दीपक रावत ने बताया कि जोनल अधिकारी मतदान के दिन भी शांति व्यवस्था बनाने के लिए सक्रिय रहेंगे। पंचायतवार चार्ट के अनुसार ही मतगणना पेटियां व्यवस्थित की जाएगी। कहा कि पुनर्गणना की स्थिति में आरओ कारण स्पष्ट करते हुए निर्णय लेंगे। हर राउंड का परिणाम क्रमवार व प्रत्याशीवार घोषित होगा। बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत, डीडीओ मनविंदर कौर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, आरओ पौड़ी रोहित डुबरिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ललित मोहन गोदियाल, बीडीओ पौड़ी सौरभ हांडा, एडीआईओ एनआईसी हेमंत काला आदि अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेब से भरी पिकअप नहर में समाई, चालक-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, बाल-बाल बचे
Next: बदरीनाथ हाईवे पर सोनला में बस पलटी, 12 सैनिक घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.