Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बद्रीनाथ हाईवे और कोटद्वार में अतिक्रमण हटाने पर रोक
  • नैनीताल
  • न्यायालय

बद्रीनाथ हाईवे और कोटद्वार में अतिक्रमण हटाने पर रोक

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

नैनीताल। हाइकोर्ट ने सोमवार को कोटद्वार में नजूल भूमि और बद्रीनाथ हाईवे पर अतिक्रमण करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इसमें कोर्ट ने 8 जनवरी तक अतिक्रमण को हटाने पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई भी 8 जनवरी को होगी। मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई। मामले में पूर्व में हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नजूल भूमि व हाईवे के आसपास किए गए अतिक्रमण को आठ सप्ताह के भीतर हटाने के आदेश दिए थे। इस पर आज कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी। इसमें कहा गया कि उनके द्वारा नजूल भूमि व हाईवे के ऊपर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया गया है। याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुनने के बाद न्यायालय ने सुनवाई करते हुए 8 जनवरी तक अतिक्रमण को हटाने पर रोक लगा दी है। कोटद्वार निवासी मुजीब की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। कहा है कि कोटद्वार में नजूल भूमि और बद्रीनाथ हाईवे पर लोगों द्वारा अतिक्रमण करके निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे हाईवे संकरा हो गया है और इससे आए दिन जाम लगा रहता है। याची ने न्यायालय से मांग की है कि जनहित में यहां से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रदेश सरकार व प्रशासन को निर्देशित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना भर्ती: बिना जांच कोरोना की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट जारी करने का भंडाफोड़
Next: नशे की हालत में छत की सीढिय़ों से गिरकर युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.