Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ हाइवे भूस्खलन के बाद भनैरपानी में घंटों रहा बाधित  
  • चमोली

बदरीनाथ हाइवे भूस्खलन के बाद भनैरपानी में घंटों रहा बाधित  

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  चमोली जिले में बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बदरीनाथ हाइवे भूस्खलन के बाद भनैरपानी में शुक्रवार को बाधित रहा। जेसीबी की मदद से बंद रूट को खोलने का प्रयास जारी रहा। जिले की 18 ग्रामीण सड़कें और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। संपर्क मार्ग टूटने से लोगों को रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए टूटे रास्तों से पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि गुरुवार रात्रि की बारिश और जगह-जगह भूस्खलन और बोल्डर आने से चमोली जिले में 18 ग्रामीण सडकें बाधित हुई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी अवरुद्ध सड़कों को खोले जाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। दूसरी ओर, बारिश के बाद बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फीडर में खराबी की वजह से जिले के 70 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति रही। आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार, दशोली ब्लॉक के बछेर फीडर में ब्रेकडाउन होने से 7 गांवों, 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से नन्दानगर के 25 कपीरी फीडर में खराबी आने से सात गांवों, डुंगरी फीडर में तकनीकी खराबी आने से 16 गांवों और देवाल में बूरागाढ फीडर में खराबी आने से 26 और मुदोली फीडर में खराबी आने से क्षेत्र के 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि बाधित विद्युत लाइनों और खराब फीडर को ठीक करने के लिए विद्युत वितरण विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिलोक चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ
Next: रुद्रप्रयाग बस हादसे में लापता एक यात्री का शव बरामद

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.