Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम ने बदली करवट: बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ जोशीमठ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; पांच पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • चमोली

मौसम ने बदली करवट: बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ जोशीमठ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; पांच पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

RNS INDIA NEWS 09/02/2023
Weather

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जनपद में बृहस्पतिवार को फिर मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही जोशीमठ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। औली और गोरसों में भी हल्की बर्फबारी हुई जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। गोपेश्वर, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, भराड़ीसैंण, गैरसैंण क्षेत्रों में भी मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई है। देर शाम तक भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रही।
वहीं नई टिहरी में कभी चटक धूप तो कभी बादल छाते रहे। इस सीजन में अभी तक दो-तीन दिन हुई हल्की बारिश फसल के लिए नाकाफी है, जिससे किसानों को अब भी बेसब्री से बारिश का इंतजार है।

बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट
उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है।

फरवरी में केवल तीन दिन बारिश के आसार
उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में यूकेपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में पथराव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Next: युवाओं के हित में फैसले ले रही सरकार : धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.