Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बद्रीनाथ धाम के साथ ही चमोली में भव्य रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • चमोली

बद्रीनाथ धाम के साथ ही चमोली में भव्य रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   चमोली जनपद में आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद में मुख्य कार्यक्रम जहां गोपेश्वर में आयोजित किया जाएगा। वहीं बदरीनाथ धाम सहित जनपद की विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुनील कुमार रतूड़ी ने बताया कि जनपद में आदर्श आचार संहित के प्रतिबंधों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि आयुष मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों के क्रम में पुलिस मैदान गोपेश्वर में बीती 15 जून से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रातः 6 से 7 बजे के मध्य किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस के अधिकारी व जवानों को योगाभ्यास करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस मैदान गोपेश्वर में प्रस्तावित किया गया है। जबकि मौसम खराब होने की स्थिति में कार्यक्रम पीजी कॉलेज की व्यायामशाला में आयोजित किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिये डा. हुकुम सिंह पंखोली को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही 21 जून को बद्रीनाथ मंदिर प्रांगण व जनपद के सभी आरोग्य आयुष्मान मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग स्वयं और समाज के लिए थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है। रविवार को कार्यक्रम के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से योग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने वर्तमान समय योग की प्रासंगिकता विषय पर चर्चा की।
इस मौके पर रघुवीर सिंह बर्त्वाल योग विशेषज्ञ, डा.विपुल बर्त्वाल, डा. राहुल बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, नीलम बुटोला, अंकिता शुक्ला, अखिलेश भटट, ताजबर सिंह तोपाल, वीरेंद्र सिंह महर, रविंद्र सिंह राणा और कैलाश भट्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी का आरोप
Next: बागेश्वर में फिर गहराया पानी का संकट

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.