Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बदरीनाथ धाम के फोटो पंजीकरण पर भी लगी रोक, 26 मई तक स्लॉट फुल
  • चमोली
  • देहरादून

बदरीनाथ धाम के फोटो पंजीकरण पर भी लगी रोक, 26 मई तक स्लॉट फुल

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश (आरएनएस)।  उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2022 में श्रद्धालुओं के भारी संख्या में पहुंचने से केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के स्लॉट फुल होने के कारण बीते चार दिनों से फोटो पंजीकरण नहीं हो रहा है। गुरुवार को बदरीनाथ धाम का पंजीकरण भी बंद हो गया। विभिन्न प्रांतों से आए तीर्थयात्री सुबह से दोपहर तक फोटो पंजीकरण केंद्र के चक्कर काटते रहे, लेकिन पंजीकरण कार्य ठप रहा। इसकी वजह बदरीनाथ धाम का स्लॉट भी पैक होना बताया जा रहा है। बीते एक सप्ताह से चारधाम यात्रा के लिए फोटो पंजीकरण सुचारु नहीं हो रहा है। प्रत्येक धाम की क्षमता के मुताबिक तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने से फोटो पंजीकरण भी स्लॉट के आधार किया जा रहा है। स्लॉट फुल होने पर केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के लिए फोटो पंजीकरण चार दिन से नहीं हो रहा। बदरीनाथ धाम के लिए फोटो पंजीकरण किया जा रहा था। गुरुवार को ऋषिकेश के फोटो पंजीकरण केंद्र में बदरीनाथ धाम के लिए पंजीकरण को पहुंचे श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार के बाद बैरंग धर्मशाला, आश्रम और होटल में लौटना पड़ा। दरअसल गुरुवार को बदरीनाथ धाम के लिए भी फोटो पंजीकरण नहीं हुआ। केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेमअनंत ने बताया कि बदरीनाथ धाम का स्लॉट भी 26 मई तक भर गया है। बदरीनाथ धाम के फोटो पंजीकरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। रीवा मध्यप्रदेश से आए तीर्थयात्रियों ने बताया कि पिछले दो दिन से ऋषिकेश में धर्मशाला में रुके हैं। गुरुवार को फोटो पंजीकरण केंद्र में इस उम्मीद से आए कि बदरीनाथ धाम के लिए फोटो पंजीकरण तो हो ही जाएगा। लेकिन केंद्र कर्मियों ने दो टूक जवाब दिया कि बदरीनाथ के लिए भी पंजीकरण बंद कर दिया गया है। अब इंतजार करो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डबल मर्डर : घर में घुसकर बेटे व बहू की गला रेतकर हत्या,पिता ही निकला हत्यारा
Next: रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी का लाइसेंस रद्द, 8 साल की प्रक्रिया के बाद कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.