Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बैडमिंटन में अमन और विक्रम राणा की जोड़ी रही विजेता
  • पौड़ी

बैडमिंटन में अमन और विक्रम राणा की जोड़ी रही विजेता

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। तीन दिवसीय विभिन्न आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में 35 प्लस पुरुष डबल्स वर्ग की प्रतियोगिता में देहरादून के अमन सक्सैना, विक्रम राणा विजेता व देहरादून के ही नितिन, नितेश उप विजेता रहे। इस दौरान प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में अव्वल रहे प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से धनराशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में देवभूमि बैडमिंटन क्लब पौड़ी के तत्वावधान में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता इस बार चमोली जनपद के जोशीमठ निवासी स्व. दिलीप सिंह कुंवर की स्मृति में आयोजित की गई। तीन दिनी प्रतियोगिता में पौड़ी के अलावा देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, जोशीमठ, कोटद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद, गुरुग्राम से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर अंडर-17 पुरुष एकल वर्ग में मुरादाबाद के शुभम कुमार विजेता व मुरादाबाद के अंश गौड़ उप विजेता रहे। पुरुष युगल वर्ग में मुरादाबाद के शुभम कुमार, अंश गौड़ विजेता व पौड़ी के अर्चित ध्यानी, शिवांश कार्की उप विजेता रहे। अंडर-13 आयु वर्ग में देहरादून की अलिशा ने कोटद्वार के आदित्य को हराया। समापन अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खेल आयोजन की प्रशंसा करते हुए समय-समय पर ऐसे खेल आयोजनों को कराने पर जोर दिया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमेश कुंवर, पूर्व क्षेत्र प्रमुख मुकेश नेगी, रवि बिष्ट, इंजीनियर धन सिंह कुटियाल, डा. पंकज जुयाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केराटिन हेयर ट्रीटमेंट क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान
Next: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों का एक्शन, मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.