Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बधाणीताल-छेनागाड़ मोटर मार्ग का हो शीघ्र निर्माण
  • रुद्रप्रयाग

बधाणीताल-छेनागाड़ मोटर मार्ग का हो शीघ्र निर्माण

RNS INDIA NEWS 23/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   बधाणीताल-छेनागाड़ मोटरमार्ग पर शीघ्र निर्माण शुरू कराने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर बांगर विकास एकता समिति के शिष्टमंडल ने विधायक भरत सिंह चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने प्रमुख समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की मांग की। बांगर एकता समिति के शिष्टमंडल ने विधायक भरत सिंह चौधरी से मुलाकात कर कहा कि पिछले लंबे समय समय से बधाणीताल-छेनागाड मोटरमार्ग बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक पश्चिमी बांगर पूर्वी बांगर से लिंक नहीं हो सका है। उन्होने विधायक से उक्त मोटरमार्ग पर अधिकारियों से सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि लस्तर वाया सिंचाई योजना का मामला भी पिछले डेढ़ दशक से चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं का सकी है। योजना से लगभग पचास गांवों को लाभ मिलना था। ऐसे में उक्त पर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की गई। बांगर क्षेत्र को जोड़ने वाला बरसिर बधाणीताल मोटरमार्ग की वर्तमान में स्थिति काफी खस्ताहाल बनी हुई है। विभिन्न स्थानों पर लोगों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने संबधित विभाग को जल्द आवश्यक कार्रवाई के निर्देशित करने की मांग की। इसके अलावा अनीषा रावत पुत्री दरम्यान सिंह निवासी सन बांगर की हास्पिटल की लापरवाही से मौत पर उचित न्याय किए जाने की मांग की। शिष्टमंडल में बांगर विकास एकता समिति के अध्यक्ष संजय सेमवाल, उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, नरेन्द्र रौथाण, कुलेन्द्र सिंह राणा, मोर सिंह धिरवाण, सम्पूर्णानंद सेमवाल, चन्द्र सिंह पंवार, महिपाल सिंह, अनिल रावत, विनोद लाल, विजय रावत सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री धामी
Next: राशिफल 24 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.