Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएगी भाजपा : अनुराग
  • सोलन

उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएगी भाजपा : अनुराग

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

बद्दी व किशनपुरा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत

आरएनएस सोलन (बद्दी):
उपचुनाव में प्रदेश की जनता मोदी व जयराम सरकार की जनहितैषी नीतियों पर खुले दिल से मोहर लगाएगी। चारों सीटों पर भाजपा की जीत का परचम लहराना तय है, जिसे न तो कांग्रेस रोक सकती है और न ही कोई आजाद प्रत्याशी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों आखरी पंक्ती के व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। केंद्र से जो दिया जाता है वह ईमानदारी के साथ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। जबकि कांग्रेस के समय में केंद्र की योजनाएं प्रदेशों तक पहुंचते पहुंचते ही हवा हो जाती थी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 130 करोड़ की आवादी वाले देश ने वैश्विक महामारी का पूरी बहादुरी से मुकाबला किया। आज कोविड वैक्सीन 100 करोड़ लोगों की रगों में दौड़ रही है और देश व प्रदेश की जनता सुरक्षित है। इससे पहले बद्दी व किशनपुरा में अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बद्दी में स्वागत के दौरान जहां भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे वहीं किशनपुरा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कल्याण सभा ने अनुराग का अभिनंदन किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा दम तोड़ चुका है। नेतृत्वहीन कांग्रेस अपने बजूद और अस्तित्व दोनों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, कांग्रेस के पास न तो कोई विजन है और न ही कोई मुद्दा।
उपचुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकारकर उसकी असल जमीन दिखा देगी। आज कांग्रेस के नेता इने फ्रस्टे्रटेड हैं कि जनसभा में कुछ भी बोल देते हैं। कभी सैनिकों का अपमान किया जा रहा है तो कभी सहानुभूति का नाटक। लेकिन अब प्रदेश की जनता पूरी बेबाकी से केंद्र व प्रदेश सरकार की विकासात्मक नीतियों पर मोहर लगाएगी। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की योजनाओं व जनकल्याणकारी नीतियों का खूब बखान किया। वहीं स्वागत के दौरान युवाओं व खिलाड़ियों की गर्मजोशी से भी अनुराग गदगद दिखे।
इस मौके पर दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी, कुलदीप राणा, दर्शन सिंह सैणी, चंद्रशेखर अवस्थी, विपिन शर्मा, मिलन सिंह, शमशेर राणा, संजीव, अंचित, हंसराज पटवारी, भारी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं समेत कबड्डी व कुश्ती खिलाड़ी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेड की चादर टूटने से नीचे गिरा कामगार, मौके पर मौत
Next: हरदा ने ट्वीट कर सरकार की नाकामियों को किया उजागर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.